बिग ब्रेकिंग

दसवीं की छात्रा बन गई बिना ब्याही मां, शौचालय में दिया बच्ची को जन्म, बताई ये चौंकाने वाली बात..

हाथरस 15 नवंबर 2023| उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ऐसा मामला देखने को मिला, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। दसवीं क्लास की छात्रा बिन ब्याही मां बन गई। प्रेमी ने छात्रा को बिना शादी के मां बनाकर छोड़ दिया। वहीं, कुंवारी मां बनी छात्रा ने जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के दौरान पैदा हुई नवजात बच्ची शौचालय की शीट में फंस गई तो वहां मौजूद छात्रा और उसकी मां उसे छोड़कर भागने लगी। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ की नजर उन पर पड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। अब दोनों स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि छात्रा नाबालिग है और जब वह नौ साल की थी तब से वह अपने ननिहाल मथुरा में रहती थी। वहीं वह 10वीं क्लास में पढा़ई कर रही थी। इस साल वह हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली है। सबसे हैरानी की बात है कि उसे या उसके परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता ही नहीं था। रविवार की देर शाम को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लड़की की हालत देखकर डॉक्टर व स्टाफ कुछ समझ नहीं सके। वहां लड़की ने कुछ देर बाद शौचालय जाने की बात की जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के दौरान पैदा हुई नवजात बच्ची शौचालय की शीट में फंस गई तो वहां मौजूद छात्रा और उसकी मां उसे छोड़कर भागने लगी। अस्पताल के एक स्टाफ की नजर उन पर पड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। कहा जा रहा है कि अब दोनों स्वस्थ हैं।

पूछाताछ में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसका पड़ोस के एक युवक से नजदीकी संबंध बन गया। लड़की को पता भी नहीं चला कि वह गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस लड़के से उनकी बेटी के नजदीकी संबंध हैं, वह भी 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। लड़की के परिजन चाहते हैं कि दोनों की शादी हो जाए। अब लड़का किसी का फोन नही उठा रहा है।

Back to top button