×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 21 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विशेष फोकस इस बात पर है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके निकट ही गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं तक स्वास्थ्य तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ, वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण चुनौती रही है। राज्य सरकार इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता और आधुनिक उपचार सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य बीमा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में व्यापक बदलाव आया है। आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार भी केंद्र की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को और गति मिलेगी तथा विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के प्रदर्शन को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का खुला समर्थन, TET और वेतन विसंगति पर जल्द निर्णय की मांग

RECOMMENDED

VIDEO- शिक्षा मंत्री की पीसी: छत्तीसगढ़ में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति; शिक्षा मंत्री ने गिनाईं विभाग की उपलब्धियां

RECOMMENDED

पॉवर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा सम्मानित, ‘सफलता का सफरनामा’ के लिए मिला प्रबंध निदेशक पदक

RECOMMENDED

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाएगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बोले, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

RECOMMENDED
Tecno Pova 8 Pro 5G

Tecno Pova 8 Pro 5G : भारत में बिक्री शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च; जानें कीमत

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite Launch Date

Vivo V80 Lite : धमाकेदार एंट्री करेगा Vivo V80 Lite, बड़ी बैटरी और दो नए रंगों से होगा लैस

RECOMMENDED

विशेष लेख: विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

RECOMMENDED
Volkswagen India SUV

Volkswagen India SUV: VW ला रहा है सबसे सस्ती सब-4 मीटर SUV, 2027 में होगी लॉन्च

RECOMMENDED
Poco M8x 5G

Poco M8x 5G भारत में लॉन्च: ₹20,999 शुरुआती कीमत; जानिए फीचर्स, सेल डेट और ऑफर्स

RECOMMENDED
iQOO TWS 5e Launched

iQOO TWS 5e लॉन्च: 35dB ANC और 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ नया बड्स पेश, जानें कीमत

RECOMMENDED
Huawei Pura X View

Huawei Pura X View हुआ आधिकारिक: 7,000mAh बैटरी और 16:9.5 वाइड डिस्प्ले के साथ दुनिया का पहला नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च

RECOMMENDED
amit shah

रायपुर में अमित शाह समेत कई प्रतिष्ठित लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ शिकायत

RECOMMENDED

भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर का बड़ा दावा, बोला- सुरक्षा दो तो महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क का खोल दूंगा राज

RECOMMENDED

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, वेटिंग लिस्ट की मांग पर कलेक्ट्रेट घेरा, जमकर हुई नारेबाजी

RECOMMENDED

CG-झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी, 3 साल के बच्चे की मौत के बाद क्लीनिक सील

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन में TET पर विभाग का रुख कायम, 600 शिक्षक वरिष्ठता सूची से बाहर, TET को लेकर उठा बड़ा सवाल

RECOMMENDED
highcourt 4

छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट में चुनौती, ट्रांजिट रिमांड नहीं लेने का आरोप; सरकार को नोटिस

RECOMMENDED

रायपुर में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला: कब्जाधारी को 45 दिन में दुकान खाली करने का आदेश

RECOMMENDED

अब शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे’, रविंद्र राठौर का TET को लेकर तीखा ऐलान; बोले, शिक्षक चट्टानी एकता दिखाने एक साथ आये

RECOMMENDED

IGKV पेपर लीक मामले में NSUI का प्रदर्शन, कुलपति के इस्तीफे की मांग

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा