हेडलाइन

CG NEWS: कार के पास युवक-युवती की मिली लाश…युवती की नहीं हो पाई पहचान, मचा हड़कंप, मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस

गरियाबंद 18 मार्च 2023। गरियाबंद में सड़क किनारे युवक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना फिंगेश्वर थाना इलाके के ग्राम रोबा पोलकर्रा मार्ग आज तड़के की बताई जा रही है। वहीं लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

मृतक युवक का नाम आनन्द राम साहू 40 वर्ष बताया जा रहा है। जो ग्राम रोबा का रहने वाला था। जो करीब 10 वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ महासमुंद में रह रहा था।जो देवभोग दुग्ध डेयरी फार्म में कार्य कर रहा था।

वही परिजनों की माने तो मृतक युवक आनंद का महासमुंद की रहने वाली देवकी 35 वर्ष से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। और इसी के चलते मृतिका देवकी व आनन्द राम साहू के बीच आये दिन विवाद होता था। वही देर रात युवक युवती की लाश मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी। साथ ही फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँची है।

बताया जा रहा है की युवक और युवती दोनों अपने कार मारुति वैगन आर क्रमांक CG 04 H 8009 मारुति वेगन आर से रोबा पहुंचे थे। वही रोबा से पोलकर्रा मार्ग किनारे कार को खड़ी कर सड़क किनारे चले गये। जिसके बाद दोनों की लाश पड़ा हुआ मिला।
बताया जा रहा है की मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था। जिससे जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक युवक की पहचान आनंद राम साहू के रूप हुआ है।जो रोबा का रहने वाला था। वहीं युवती की पहचान अभी नहीं हो पायी है। हालांकि की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button