शिक्षक/कर्मचारी

अनुकंपा नियुक्ति मांग रही शिक्षाकर्मियों की विधवाओं को फेडरेशन ने की आर्थिक मदद… सहायक शिक्षक फेडरेशन ने दिया 51 हजार की सहायता राशि..

रायपुर 25 नवंबर 2022। दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं पिछले करीब एक महीने से ज्यादा वक्त से रायपुर में धरने पर बैठी है। कड़ाके की ठंड और गंदगी-मच्छर के बावजूद महिलाएं धरनास्थल पर ही रात गुजारती है। इन प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि उन्हें नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए अनुकंपा नियुक्ति दे। कई बार महिलाओं ने जोखिम भरे प्रदर्शन भी किये हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ बीजेपी खड़ी है. खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कई बार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे हैं और उनके लिए अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है.

इधर अनुकंपा नियुक्ति पीड़ित संघ के लिए मदद का हाथ भी बढ़ रहा है। सहायक शिक्षक फेडरेशन की तरफ से भी प्रदर्शकारी महिलाओं को आर्थिक मदद दिया गया। तिल्दा सहायक शिक्षक फेडरेशन ने प्रथम किश्त के रूप में अनुकंपा नियुक्ति पीड़ित संघ को 51 हजार रुपए की सहायता राशि दी। तिल्दा फेडरेशन की तरफ से जल्द ही दूसरी किश्त भी दी जायेगी।

छतीसगढ सहायक शिक्षक फेडरेशन तिल्दा ने गुरुवार को अनुकंपा नियुक्ति पीड़ित संघ को प्रथम किश्त के रूप में 51हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। फेडरेशन की तरफ से अभी भी सहयोग राशि इकट्ठा की जा रहीहै, इसलिए दूसरी किश्त बहुत जल्द प्रदान की जाएगी। शासन से अनुकम्पा पीड़ित संघ के लिए तत्काल नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग तिल्दा इकाई द्वारा की गई है।

जरूरत पड़ने पर तिल्दा ईकाई द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई। अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा सहित पदाधिकारी ने पीड़ित संघ के प्रति बेहद भावुक पल के बीच स्वर्गवासी शिक्षाकर्मी को नम आंखों से श्रद्धांजली दी। आज पीड़ित संघ के बीच जाकर वहां की स्थितियों ने तिल्दा इकाई को भावुक कर दिया। अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा सहित डोमार वर्मा, महेन्द्र वर्मा, शैलेंद्र कश्यप ओमप्रकाश वर्मा ने आंदोलनरत साथियों को सांत्वना दी और जल्द मांग पूरी होने की कामना की। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने भी इस नेक कार्य केलिए फेडरेशन के तिल्दा पदाधिकारियों की सराहना की है।

Back to top button