हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

कांग्रेस प्रत्याशी की पहली लिस्ट किसी भी दिन होगी जारी, छह सीटों पर प्रत्याशी तय, चुनाव लड़ने पर बोले ताम्रध्वज साहू…

रायपुर 8 मार्च 2024। भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। अब चर्चा है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट भी आ सकती है। दो लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। गुरुवार को कांग्रेस CEC की बैठक में छत्तीसगढ़ से आधा दर्जन सीटो पर नाम तय कर लिये हैं।

चर्चा है कि राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं जांजगीर से डॉ. शिव डहरिया, कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है। वहीं बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा सीट पर मंथन जारी है।

इधर पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चुनाव लड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पार्टी जैसा आदेश करेंगी वैसा ही करूंगा। पार्टी जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी वहां से लडूंगा। 11 की 11 सीटें जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी  मैदान में उतरेगी। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार पार्टी की परफार्मेंस बेहतर होगा। निश्चित तौर पर इस बार 6 से 7 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

Back to top button