पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

धान पर गरमाया सदन….रमन सिंह के सवाल पर अमरजीत भगत के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट….मंत्री ने बताया नीलामी से 554 करोड़ का नुकसान… रमन बोले- नहीं 900 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

रायपुर 15 दिसंबर 2021। धान के मुद्दे पर आज सदन में खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने धान उठाव का मुद्दा उठाया। रमन सिंह ने पूछा कि प्रदेश में कुल धान उपार्जन केंद्र हैं। 2020-21 में खरीदे गये धान का माहवार उठाव कितना है। जवाब में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र प्रदेश में 2311 थे, जहां से उपार्जित किये गये धान में से कस्टम मिलरों को उपार्जन केंद्र से 59.12 लाख मीट्रिक टन धान तथा संग्रहण केंद्र से 20.18 लाख मीट्रिक टन प्रदान किया गया है।

मंत्री के जवाब पर स्प्लीमेट्री रमन सिंह ने पूछा कि संग्रहण केंद्र की क्षमता कितनी है? ….और उसकी क्षमता के अनुरूप कितना उठाव हुआ। धान की नीलामी प्रक्रिया को लेकर भी रमन सिंह ने सवाल पूछे। रमन सिंह ने पूछा कि सरकार ने नीलामी प्रक्रिया के तहत कितना धान विक्रय किया गया। जवाब में मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि 8 लाख 97 हजार नीलामी के प्रक्रिया के तहत विक्रय किया गया है। इससे सरकार को कुल 554 करोड़ का नुकसान हुआ।

मंत्री के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए रमन सिंह ने कहा कि उत्तर गलत आ रहा है, क्योंकि 554 करोड़ नहीं बल्कि 900 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। रमन सिंह ने चावल जमा नहीं कर पाने का मुद्दा भी उठाया। बीजेपी ने धान के सभी मामलों को लेकर सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की।

Back to top button