बिग ब्रेकिंग

नम आंखों से जवानों को दी गयी अंतिम विदाई….सलामी के बाद पार्थिव देह गृह ग्राम रवाना… कल ही एक जवान ने साथी जवानों पर बरसाई थी गोलियां

जगदलपुर 9 नवंबर 2021। साथी जवान की गोलियों का शिकार बने CRPF के सभी जवानों को नम आंखों से विदाई दी गयी। जगदलपुर के CRPF कैम्प में सलामी के बाद सभी जवानों का पार्थिव देह उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया।

 

दरअसल कल तड़के सुकमा जिले के लिगमपल्ली में तड़के रितेश रंजन नाम के जवान ने गोलियां चला दी थी। सोते वक्त तड़के 3.15 में हुई इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गयी।

 

देर रात जगदलपुर के 80 वीं बटालियन में सभी दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम को सभी 4 शवों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाया गया. पोस्टमार्टम उपरांत रात करीब 9:00 बजे नया बस स्टैंड स्थित 80 वी बटालियन परिसर में जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके शवों को गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया.

 

कल सुबह करीब 3:15 बजे सीआरपीएफ 50 बटालियन के जवान द्वारा अपने 7 साथियों के ऊपर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसमे मौके पर ही 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनमें से 1 जवान का इलाज भद्राचलम में और 2 जवानों का इलाज रायपुर में चल रहा है.शहीद जवानों में कॉन्स्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीब मंडल, कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार है.

Back to top button