शिक्षक/कर्मचारी

सीनियरिटी लिस्ट का पेंच नहीं सुधर रहा…. रायपुर जेडी को फिर जारी करना पड़ा लिस्ट….6 मार्च तक दावा आपत्ति सुधार करवाने की मोहलत

रायपुर 4 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन में सीनियरिटी का पेंच अभी तक नहीं सुलझा है। रायपुर संयुक्त संचालक ने एक बार सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दावा आपत्ति मांगी है। इससे पहले 5 फरवरी को सीनियरिटी लिस्ट जारी की गयी थी और 8 फरवरी तक दावा आपत्ति मांगे गये थे। लेकिन उस लिस्ट में भी गड़बड़ी बरकरार रही। सुधाराने के लिए शिक्षकों का दावा आपत्ति के बावजूद कई गलतियां सुधारी ही नहीं गयी।

लिस्ट में कई हस्यास्पद त्रुटियां देखी गयी। सीनियरिटी लिस्ट में एक शिक्षिका का डेट आफ वर्थ 1974 था और उसकी डेट आफ ज्वाइनिंग 1982 थी, मतलब सिर्फ 8 साल में ही नौकरी। ऐसे ही कई सारी त्रुटियां थी, जिसे सुधराने के लिए जेडी कार्यालय ने लिस्ट जारी कर दावा आपत्ति मांगे हैं। 1.1. 2022 की तारीख में सीनियरिटी का निर्धारण करनिर्देश के मुताबिक 6 मार्च तक दावा आपत्ति मांगे गये हैं। वहीं 9 मार्च तक डीईओ कार्यालय से जेडी ने अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से लिस्ट मांगी है।

[pdf-embedder url=”http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/03/varishta-antrim.pdf” title=”varishta antrim”]

[pdf-embedder url=”http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/03/jd-new-teacher.-e-Copy.pdf” title=”jd new teacher. e – Copy”]

[pdf-embedder url=”http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/03/JD-teacher-NEW.-T.pdf” title=”JD teacher NEW. T”]

[pdf-embedder url=”http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/03/jd-new-asst.-t.pdf” title=”jd new asst. t”]

Back to top button