शिक्षक/कर्मचारी

सहायक शिक्षक फेडरेशन में चुनावी सरगर्मियां तेज…. ब्लॉक व जिला निर्वाचन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक की नियुक्ति, 20 अगस्त से शुरू होगा निर्वाचन…

राजनांदगांव 9 अगस्त 2022 । सहायक शिक्षक फेडरेशन में चुनावी सरगर्मियां चल रही है। राजनांदगांव ब्लॉक व जिला निर्वाचन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक की निुयक्ति की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा की उपस्थिति में हुई बैठक में राजनांदगांव जिला स्तरीय बैठक में ब्लॉक व जिला स्तरीय निर्वाचन, “वेतन विसंगति दूर कराने” हेतु आगामी दिनों में किये जाने वाले आंदोलन पर चर्चा, संकुल स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जिले के सभी 09 ब्लॉक में “संकुल चलो अभियान” को लेकर चर्चा की गयी। संगठन की एक सूत्रीय मांग- “वेतन विसंगति दूर कराने” हेतु आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराकर आंदोलन में सभी सहायक शिक्षक साथियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता पर विशेष जोर दिया जायेगा। इन महत्व पूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर विभिन्न निर्णय जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव के संगठन चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक की किया गया नियुक्ति देखिए किस-किस को कौन से ब्लॉक का मिला प्रभार…

  • राजनांदगांव ब्लॉक में संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी- बंदिश नेम पांडे जिला महासचिव, सहायक निर्वाचन अधिकारी- भजन साहू जिला महासचिव व पर्यवेक्षक श्वेता श्रीवास्तव जिला महासचिव को बनाया गया है
  • खैरागढ़ संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोदेश्वर चंदेल जिला संयोजक, सहायक निर्वाचन अधिकारी- भिखेंद्र जंघेल जिला उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक- शिवचरण वर्मा जिला महासचिव को बनाया गया है।
  • डोंगरगढ़ संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी- अनुपमा सोनी जिला उपाध्यक्ष, सहायक निर्वाचन अधिकारी- अंजूषा वैष्णव जिला उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक जान्हवी देवी साहू जिला महासचिव को बनाया गया है।
  • मोहला ब्लॉक संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी- कुशल कुमार हदगिया जिला संयोजक, सहायक निर्वाचन अधिकारी- रामेश्वर साहू जिला संयुक्त महामंत्री व पर्यवेक्षक मोहन कुमार कोमरे जिला महासचिव को बनाया गया है।
  • मानपुर ब्लॉक संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी- शिवशंकर कोर्राम जिला महासचिव, सहायक निर्वाचन अधिकारी- मितेंद्र कुमार बघेल जिला संयोजक व पर्यवेक्षक ज्ञानचंद साहू जिला अनुशासन समिति प्रभारी को बनाया गया है।
  • राजनांदगांव जिलाध्यक्ष/जिला सचिव/जिला उपाध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष संगठन चुनाव हेतु प्रदेश संगठन द्वारा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- सी. डी. भट्ट को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छुईखदान ब्लॉक, छुरिया ब्लॉक, डोंगरगांव ब्लॉक व अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन संपन्न हुए अभी 3 वर्ष पूर्ण नहीं हुआ है,इसलिए उस ब्लॉक में समयावधि पूर्ण होने पर संगठन के नियमानुसार चुनाव संपन्न कराया जायेगा।

छुईखदान ब्लॉक, छुरिया ब्लॉक, डोंगरगांव ब्लॉक व अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, संकुल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, वेतन विसंगति दूर करने के लिए आगामी दिनों की कार्ययोजना तथा सहायक शिक्षक साथियों की ब्लाक/ जिला व प्रदेश स्तरीय समस्या को जानने के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक 20 अगस्त 2022 तक संपन्न करने हेतु भी ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति जिला बैठक में सर्वसम्मति से किया गया है जो कि इस प्रकार है-

छुईखदान ब्लॉक स्तरीय बैठक को संपन्न करने हेतु ब्लॉक प्रभारी- माला गौतम जिला संयोजक, मिलन साहू जिला प्रवक्ता व संजू कुमार कंवर ब्लॉक महामंत्री खैरागढ़ को नियुक्त किया गया है।डोंगरगांव ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न करने हेतु ब्लॉक प्रभारी- शैलेंद्र साहू जिला कोषाध्यक्ष, खिलावन सिंह ठाकुर जिला संगठन मंत्री व मुकेश देवांगन जिला सहसचिव को नियुक्त किया गया है।

अंबागढ़ चौकी ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न कराने हेतु प्रभारी- विनोद कुमार यदु जिला अनुशासन समिति सदस्य, देशन पटेल जिला महासचिव, राकेश कुमार खोबरागड़े ब्लॉक महामंत्री छुरिया को नियुक्त किया गया है।छुरिया ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बैठक संपन्न करने हेतु ब्लॉक प्रभारी- राजेंद्र साहू जिला महासचिव, प्यारे लाल साहू ब्लॉक कोषाध्यक्ष डोंगरगांव व सोने श्री पाटिल ब्लॉक महामंत्री डोंगरगांव को नियुक्त किया गया है।

ब्लाक व जिला संगठन निर्वाचन, वेतन विसंगति दूर कराने हेतु आगामी दिनों की कार्य योजना, संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संकुल चलो अभियान सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला बैठक संपन्न हुआ और सर्वसम्मति से इन मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया गया, इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- राम लाल साहू, प्रदेश संगठन मंत्री- ललित प्रताप सिंग, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रमेश साहू, जिला प्रवक्ता- मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष- भिखेंद्र जंघेल, जिला महासचिव- शिव चरण वर्मा, जिला संगठन मंत्री- खिलावन सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष- शैलेंद्र कुमार साहू व जिला कार्यकारिणी सदस्य- विष्णु प्रसाद साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Back to top button