शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

BEO समेत 6 सस्पेंड : शिक्षा विभाग का इन 12 आरोपों पर बड़ा एक्शन, BEO, व्याख्याता, प्राचार्य व इन कर्मियों ने मिलीभगत कर किया गजब का कारनामा

रायपुर 17 अगस्त 2023। भ्रष्टाचार के मामले में शिक्षा विभाग ने BEO, व्याख्याता और प्रधान पाठक समेत 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरबा के उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकपाल जोगी और BEO कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस मामले में संयुक्त संचालक बिलासपुर की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि हुई।

आरोपों के मुताबिक बीईओ ने सहायक शिक्षक संतोष मानिकपुरी को साढ़े पांच साल तक गायब रहने के बाद ज्वाइन करवा लिया। इस मामले में उच्च अधिकारियोें से अनुमति तक नहीं ली गयी। वहीं सहायक शिक्षक विष्णु कुमार भी 9 महीने तक स्कूल से गायब रहे, जिन्हें बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये बीईओ ने मनमाने तरीके से ज्वाईन करा लिया।

यही नहीं एक भृत्य बहादुर राम को 72 महीने का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया और उसका वेतन निकाला गया। उसी तरह एक अन्य भृत्य बिसुराम भी मार्च 2021 से अप्रैल 2022 तक अनुपस्थित था, लेकिन उसका वेतन आहरण किया गया। यही नहीं इसी तरह से 12 अलग-अलग आरोपों की जांच के दौरान पुष्टि हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए लोकपाल जोगी पूर्व बीईओ उपरोड़ा कोरबा, प्रवीण कुमार साहू व्याख्याता, प्रभारी प्राचार्य शाकउमावि पसान, बृजेंद्र कुमार वानी कंप्युट आपरेटर, रामेश्वर प्रसाद बनवा प्रधान पाठक, माध्यमिक आश्रम शाला कोनकोना, उपरोड़ा, प्रदीप कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड -3 और छवि कुमार गहिरवार सहायक ग्रेड-3 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपरोड़ों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सभी निलंबित अधिकारियों व कर्मचारियों को जेडी कार्यालय बिलासपुर में अटैच किया गया है।

Back to top button