हेडलाइन

CG-अब क्या होगा महाराज का ? भाजपा ने अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव ठुकराया, क्या अब भाजपा प्रवेश की अटकलों पर लग जायेगा विराम ?

रायपुर 25 अक्टूबर 2023। क्या चिंतामणि महाराज का भाजपा प्रवेश अटक गया है? क्या टिकट कटने के बावजूद चिंतामणी महाराज कांग्रेस में ही बने रहेंगे? या फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। ये तमाम चर्चाएं इसलिए हो रही है, क्योंकि फिलहाल तो भाजपा ने चिंतामणी महाराज की शर्तें ठुकरा दी है। दरअसल सामरी के मौजूदा कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का पार्टी ने टिकट काट दिया है। उनके बदले कांग्रेस ने नये चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा है। खबरें थी कि टिकट नहीं मिलने से चिंतामणी महाराज पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

इसी बीच रविवार को भाजपा के तेजतर्रार नेता बृजमोहन अग्रवाल, विष्णुदेव साय व संजय श्रीवास्तव सामरी पहुंचे थे और वहां चिंतामणी के सामने भाजपा प्रवेश का प्रस्ताव रखा। वादा ये किया गया कि अगर वो भाजपा में आते हैं कि लोकसभा से वो उन्हें सरगुजा से प्रत्याशी बनायेंगे। लेकिन, चिंतामणि महाराज ने एक शर्त रख दी। चिंतामणि महाराज ने भाजपा से कहा कि अगर वो उन्हे विधासभा चुनाव में अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट दे और फिर लोकसभा में सरगुजा से चुनाव में प्रत्याशी बनाये, तो भाजपा में आने के बारे में सोच सकते हैं।

लेकिन भाजपा की आज जो चौथी लिस्ट जारी हुई है, उसमें भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस नाम के ऐलान के साथ ही चिंतामणि महाराज के भाजपा प्रवेश की अटकलों पर भी विराम लग गया है। क्योंकि चिंताणि ने साफ कहा था कि अगर उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जायेगा, तो ही वो भाजपा में आयेंगे। लिहाजा चिंतामणि महाराज अब क्या फैसला लेंगे, ये तो उन पर निर्भर है, लेकिन इतना तो तय है भाजपा ने अपने तरफ से रूख साफ कर दिया है।

Back to top button