रोज़ 5 मिनट की ये 3 Mental Exercises खोल देंगी दिमाग के बंद ताले

रोज़ 5 मिनट की ये 3 Mental Exercises खोल देंगी दिमाग के बंद ताले : क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपका दिमाग सुस्त हो गया है? चाहे काम का बोझ हो या तनाव, मानसिक थकान हम सभी को कभी न कभी परेशान करती है। इससे न केवल फोकस करने में दिक्कत होती है, बल्कि याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। लेकिन चिंता की बात नहीं! सिर्फ 5 मिनट की ब्रेन एक्सरसाइज आपके दिमाग को तेज और एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन आसान और असरदार तरीके जो किसी भी उम्र में आपको मानसिक रूप से चुस्त और स्मार्ट बनाए रखेंगे।
रोज़ 5 मिनट की ये 3 Mental Exercises खोल देंगी दिमाग के बंद ताले
क्रिएटिविटी और याददाश्त को मजबूत करें
हेल्थ के अनुसार, शब्दों को एक के बाद एक जोड़कर चेन बनाने से दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है। यह प्रैक्टिस न केवल क्रिएटिव सोच को बढ़ावा देता है, बल्कि शब्दों के फ्लो में भी सुधार करता है।
कैसे करें?
- एक शब्द से शुरुआत करें, जैसे “सेब”।
- अगला शब्द जोड़ें, जैसे “आलू”। इसे दोहराएं: “सेब-आलू”।
- फिर एक और शब्द जोड़ें, जैसे “घोड़ा”। अब इसे इस तरह दोहराएं: “सेब-आलू-घोड़ा”।
- इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखें जब तक आप पहले वाले शब्दों को भूलने न लगें।
- इस प्रैक्टिस को रोजाना 5 मिनट तक करें।
- यह आसान, लेकिन असरदार तरीका आपकी याददाश्त और फोकस को मजबूत बनाएगा।
शॉर्ट-टर्म मेमोरी को दुरुस्त करें
चीजों को याद करने वाले खेल फोकस और याददाश्त के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्लिनिक के अनुसार, यह प्रैक्टिस शॉर्ट-टर्म मेमोरी को मजबूत करने में मदद करता है।
कैसे करें?
- 30 सेकंड के लिए अलग-अलग चीजों की एक लिस्ट देखें।
- आंखें बंद करके जितने आइटम याद कर सकते हैं, उन्हें दोहराएं।
- इस प्रैक्टिस को रोजाना दोहराएं और लिस्ट में आइटम की संख्या बढ़ाते जाएं।
- यह तरीका न केवल याददाश्त को तेज करता है, बल्कि दिमाग को तेजी से सूचनाओं को प्रोसेस करने में भी मदद करता है।
फोकस और क्रिएटिविटी बढ़ाएं
हाथों और दिमाग का गहरा संबंध होता है। अलग-अलग अंगों के साथ कोआर्डिनेशन वाली एक्टिविटीज दिमाग के अलग-अलग हिस्सों को एक्टिव करती हैं। साइंस डायरेक्ट के अनुसार, हाथों का कोआर्डिनेशन फोकस, क्रिएटिविटी और मानसिक चुस्ती बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे करें?
- एक हाथ से मुट्ठी बनाएं और दूसरे हाथ की दो उंगलियों से विक्ट्री का निशान बनाएं।
- अब हाथों के इशारों को बदलें। जो हाथ मुट्ठी बना रहा था, वह अब विक्ट्री दिखाए और दूसरा हाथ मुट्ठी बनाए।
- इस स्विचिंग मूवमेंट को लगातार दोहराएं। जैसे-जैसे आप सहज होते जाएं, गति बढ़ाने की कोशिश करें।
- यह प्रैक्टिस न केवल दिमाग को एक्टिव रखता है, बल्कि हाथ-आंखों के कोआर्डिनेशन को भी मजबूत करता है।