हेडलाइन

समाज को एकजुट व अधिकार संपन्न बनाने के लिए रौनियार वैश्य महासभा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे छत्तीसगढ़ दौरे पर, कोतबा में जबरदस्त स्वागत

कोतबा, 3 अगस्त 2023। रौनियार समाज अब अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करने लगा है। रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज को एकजुट करने और अधिकार संपन्न बनाने के लिए पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता पांच दिवसीय छतीसगढ़ प्रवास के दौरान नगर पंचायत कोतबा पहुंचे। इस दौरान रौनियार वैश्य समाज के युवा लोगो के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कारगिल चौक पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी कर जबरदस्त स्वागत किया।


इस मौके पर अखिल भारतीय रौंनियार वैश्य महासभा अध्यक्ष के साथ गढ़वा जिलाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता एवम लैलूंगा इकाई अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवम उनकी इकाई कार्यकारिणी भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम इकाई अध्यक्ष के साथ सयुंक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से कुल गुरु महर्षि कश्यप के तैल चित्र पर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इकाई अध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए साल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। गढ़वा जिलाध्य्क्ष बैजनाथ गुप्ता का स्वागत इकाई उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

लैलूंगा इकाई अध्यक्ष अशोक गुप्ता का स्वागत इकाई महामंत्री भागवत गुप्ता के द्वरा मालार्पण कर अभिनन्दन किया गया। सभी आये हुए अतिथियों का अभिनन्दन हमारे इकाई के वरिष्ठव सदस्य आदित्य गुप्ता बिरजू गुप्ता कामेश्वर गुप्ता चमारी एवम राजेश गुप्ता, संजीव गुप्ता,सरोज गुप्ता,रौनियार दर्पण प्रतिनिधि हीरा गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता युवा सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।स्वागत के पश्चात इकाई कोतबा के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वरा आदर्श इकाई कोतबा का परिचय सुनाया गया। इकाई के परिचय को सुनकर राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओर उनके साथ आये सभी अतिथियों ने इकाई की नियमावली सन्गठन शक्ति एकता और समाज की अनुशाशन की काफी तारीफ की।

वही इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान समाज के लोगो के बीच में किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया की वर्तमान दौर में संगठनात्मक एकता और शिक्षा के सहारे ही कोई समाज आगे बढ़ पाएगा। समाज में समुचित हिस्सेदारी नही मिलने के कारण आज भी हमारा समाज पिछड़ा हुआ है। संगठनात्मक एकता और शिक्षा से ही समाज में भागीदारी आएगी। तभी समाज का चहुमुखी विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि मेरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना तब साकार होगा जब जो उद्देश्य दृढ़ संकल्प लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सभी राज्य का दौरा हरेक जिले इकाई के स्वजातीय बन्दुओ से मुलाकात होगा।

उन्होंने ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में एक एकड़ भूमि पर रौनियार भवन की निर्माण हेतु पचास लाख रुपये की लागत राशि हेतु ज्ञापन सौपा गया है और जाति प्रमाण पत्र की सरलीकरण हेतु ज्ञापन सौपने की जानकारी प्रदान की गई।उन्होंने निर्धन रौनियार परिवार के मेधावी छात्र छात्रों के लिए प्रत्येक राज्य के राजधनी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी फ़ंड से हॉस्टल बनाने की बात कही साथ ही उन्होंने निर्धन रौनियार परिवार के कन्या विवाह हेतु सभी राज्य जिला स्तर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी फ़ंड से सामुहिक विवाह कराने की योजना के बारे में बताया।साथ ही उन्होंने समाज को महत्व देकर संगठित रहने पर बल दिया गया।वर्तमान में उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी के गठन की भी बात कही।कोतबा इकाई के द्वारा सतीधाम में 31 फिट की हनुमान मूर्ति का दर्शन कराया गया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता,धनेश्वर गुप्ता,गणेश गुप्ता,रवि गुप्ता,ओम गुप्ता, लोकेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,अनिल गुप्ता,बबलू बसन्त चन्दन गुप्ता,सन्तोष भीखू बानो अनुराग गुप्ता, टिंकू गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता,सहित लैलूंगा से आये काफी संख्या में रौनियार बन्धु उपस्थित थे।

Back to top button