हेडलाइन

बजट सत्र ब्रेकिंग: विपक्ष का वाक आउट, धान खरीदी की तारीख को लेकर गरमाया सदन, शोर शराबा, नारेबाजी..और फिर बहिर्गमन

रायपुर 6 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा का दूसरा दिन धान..किसान और खाद्यान्न के नाम रहा। पहले सवाल में जहां राशन घोटाले को लेकर विधानसभा की जांच समिति से जांच का ऐलान हुआ, तो वहीं किसानों से धान खरीदी का मुद्दा पर सदन में खूब गूंजा। धान खरीदी की तारीख और व्यवस्था को लेकर सदन में खूब शोेर शराबा हुआ। सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक के बीच सदन के भीतर नारेबाजी शुरू हो गया। जिसके बाद विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों द्वारा धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग के साथ वाकआउट कर दिया।

Also Read:- विधानसभा ब्रेकिंग: “PDS में गड़बड़ी की जांच सदन की जांच समिति करेगी”  सदन में हुई घोषणा, भाजपा विधायकों के सवाल पर खाद्य मंत्री ने स्वीकारा, गड़बड़ियां हुई है

कांग्रेस का आरोप पिछली बार से कम किसानों से धान खरीदी हुई, जबकि सत्ता पक्ष कहता रहा, इस बार रिकार्ड धान की खरीदी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि किसानों को टोकन नहीं दिया गया। पिछले बार से धान का रकबा कम हुआ है। धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाने की मांग को लेकर सदन में देर तक हंगामा होता रहा। इससे पहले कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश के किसानों से धान खरीदी का मामला उठाया। कांग्रेस विधायक ने पूछा कि इस बार धान की खरीदी कम क्यों हुई ?

बजट सत्र ब्रेकिंग: विपक्ष का वाक आउट, धान खरीदी की तारीख को लेकर गरमाया सदन, शोर शराबा, नारेबाजी..और फिर बहिर्गमन

मंत्री दयाल दास बघेल और संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने अब तक एक करोड़ 40 लाख मीट्रिक टन खरीद चुकी है, पिछ्ले साल से अधिक धान की खरीदी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विपक्षी सदस्य धान खरीदी की मियाद बढ़ाने की मांग करने पर अड़े रहे। खाद्य मंत्री ने कहा कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के लिए कोई शिकायत और मांग नहीं आई है, धान खरीदी की मियाद नहीं बढ़ाई जाएगी। विपक्ष के सदस्य धान खरीदी का समय बढ़ाए जाने की मांग पर अड़े है हंगामा कर रहे। नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायकों ने वाक़आउट कर दिया।

Also Read:- विधानसभा ब्रेकिंग: “PDS में गड़बड़ी की जांच सदन की जांच समिति करेगी”  सदन में हुई घोषणा, भाजपा विधायकों के सवाल पर खाद्य मंत्री ने स्वीकारा, गड़बड़ियां हुई है

Back to top button