Uncategorized @hiबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG- भाजपा नेता ने किया रेप: महतारी वंदन योजना के नाम पर ले गया था कंप्युटर सेंटर, लौटते वक्त किया रेप, FIR हुआ दर्ज

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 21 मार्च 2024। भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि महतारी वंदन योजना के कुछ काम को लेकर महिला को साथ ले गये भाजपा ने नेता ने रेप किया। घटना के बाद आरोपी भाजपा नेता फरार बताया जा रहा है। इधर भाजपा का कहना है कि आरोपी नेता को पहले ही पार्टी निष्कासित कर चुकी है। मामला छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले का है।

मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का महिला से पहले से ही परिचय था। भाजपा नेता खुद को नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था। महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर दिनेश यादव ने महिला ने शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक कराने की बात कही।

शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में पहुंचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे। कंप्युर सेंटर से दोनों शाम को लौटने लगे। इसी  दौरान आरोपी दिनेश ने रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को उसके घर छोड़कर भाग निकला। महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पार्टी का कहना है कि दिनेश को काफी पहले ही पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

Back to top button