अध्यातम

आज का राशिफल : रवि योग में शुरू होगा अप्रैल महीने का पहले दिन, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे।

वृष: वृष राशि के लोगों के लिए आज काफी लाभ का दिन है। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल कर लें तो आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। शाम का वक्‍त प्रसन्‍नता में बीतेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल होगा। फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना रुका पैसा आपको फिर से मिल सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क: कर्क राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्य में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी और आज आपसे कोई पैसा उधार मांग सकता हैए सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।

सिंह : सिंह राशि के लोगों को आज कारोबार में लाभ होगा और आपको हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे आपको पूरी मदद करेंगे। प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा। आपको उनकी कुछ आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपकी कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन आप सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें और पैसे न दें।

तुला : तुला राशि के लोगों का दिन आज सम्‍मान से भरा होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अपने अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों का लाभ होगा। अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में आपकी रुचि बढे़गी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार सफल होंगे।

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला होगा और आज आपको अधिक काम करना पड़ेगा। उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है। आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको परिवार के लोगों से हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा।

मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता से भरा होगा। आज कुछ जरूरी काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हे पढ़ लेना जरूरी होगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ होगा। आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथ साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन: मीन राशि के लोगों का आर्थिक लाभ होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगेए दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

Back to top button