हेडलाइन

Tokhan Sahu Biography: तोखन साहू का जीवन परिचय

Tokhan Sahu Biography In Hindi: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा से तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया है।  तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को मुंगेली जिले के डिंडौरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बलदाउ प्रसाद साहू और उनकी पत्नी लीलावती साहू है। उन्होंने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की।

लोरमी विधानसभा से उन्हें पहली बार 2013 भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक प्रत्याशी बनाया गया जिसमें वह कांग्र्रेस प्रत्याशी धरमजीत सिंह को 6241 वोट से हराकर विधायक बने। वर्ष 2014-15 में महिलाओं और बच्चों के कल्याण संबंधित समिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त रहे, इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सदस्य भी रहे। 2015 में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव भी रहे। तोखन साहू वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष है।

Back to top button