Uncategorized @hi

Tokhan Sahu Biography: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का जीवन परिचय

Tokhan Sahu Biography, Tokhan Sahu wiki, Tokhan Sahu birth place, Tokhan Sahu bilaspur sansad, tokhan sahu child, Tokhan Sahu wife name, tokhan sahu education

Tokhan Sahu Biography In Hindi: छत्तीसगढ़ से तोखन साहू केंद्र में मंत्री बनेंगे।  मंत्री पद की शपथ के लिए उन्हें फोन भी आ गया है। तोखन साहू ने बिलासपुर से चुनाव जीता है। पहली बार संसद में चुनकर पहुंचे तोखन साहू ने बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया है।

तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा रहा है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

जानिये कौन हैं तोखन साहू

  • नाम – तोखन साहू
  • पिता का नाम – बलदाऊ प्रसाद साहू
  • जन्मतिथि – 15 अक्टूबर 1969
  • पत्नी का नाम – लीलावती साहू
  • पत्नी की जन्मतिथि – 16 अप्रैल 1975
  • संतान – एक पुत्र, एक पुत्री
  • शैक्षणिक योग्यता- एमकॉम
  • स्थायी पता – ग्राम डिंडौरी, पोस्ट-छटन, तहसील-लोरमी, व्हाया –मुंगेली, जिला मुंगेली
  • स्थानीय पता – ई-13, शांति नगर, रायपुर
  • मोबाइल- 98935-93068
  • अभिरुचि – किताबें पढ़ना
  • विधानसभा चुनाव- 2013 में पहली विधानसभा चुनाव जीते
  • 2014-15 में सदस्य, महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधि समिति, सदस्य, प्रत्यायुक्त विधान समिति
  • 2015 – संसदीय सचिव छत्तीसगढ़

Back to top button