शिक्षक/कर्मचारी

कोषालय कर्मचारी संघ ने किया CM हाउस घेराव का ऐलान, वेतन विसंगति, पद बढ़ाने व वेतनमान सहित ये है मांगें

रायपुर 7 सितंबर 2023। प्रदेश में इन दिनों आंदोलनों का जोर चल रहा है। अलग-अलग संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो रहे हैं इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ भी आंदोलन पर उतारू है। प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिन पूर्व शासन को ज्ञापन सौंप दिया गया था।

कोषालय संवर्ग की वेतन विसंगति, अधीनस्थ लेखा सेवा के पद बढ़ाने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति, तृतीय समयमान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण कर्मचारी नाराज हैं। लिहाजा कर्मचारियों ने 7 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। 11 अगस्त को सभी जिलों के पदाधिकारी द्वारा कोषालय साथीगण भोजन अवकाश के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। दूसरे चरण में संभाग स्तर पर 26 अगस्त 2023 को एक दिवस की धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के सभी संभागों में किया गया। तीसरे चरण में राजधानी रायपुर पर 8 सितंबर 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करने प्रदेश के समस्त कोषालय कर्मचारी गण उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के सभी कोषालय से राजधानी रायपुर में एकत्र होकर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एस के झा, वरिष्ठ सलाहकार एस पी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनंदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है। ये जानकारी प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने दी है।

Back to top button