बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

पीठ पर पेड़, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क…. हसदेव की कटाई रोकने पर्यावरणविद का राजधानी में अनूठा विरोध

रायपुर/बालोद 7 जनवरी 2024। इन दिनों हसदेव जंगल की कटाई का विरोध लगातार जारी है। ऐसे में बालोद जिले के देवरी गांव के रहने वाले पर्यावरण प्रेमी भोज साहू भी पेंड़ों की कटाई रोकने के लिए आगे आये हैं। विरोध जताने के लिए भोज साहू ने राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू अपने पीठ पर एक डिब्बे में महुआ का पौधा रखकर, उससे एक पाइप निकालकर ऑक्सीजन मास्क के जोड़कर उस माॅस्क को अपने मुंह में लगाकर पेंड़ों से निकलने वाले आक्सीजन के मूल्य को बताने की कोशिश लोगों के बीच की। इसके अलावा हाथ में शेर का मास्क लेकर पेड़ों की कटाई से वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव को लोगों के सामने पेश किया।

गौरतलब है कि पर्यावरण प्रेमी भोज साहू पिछले 12 सालों से पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के बक्सवाहा जंगल, महाराष्ट्र के आरे जंगल और बालोद जिले के तरौद दैहान मार्ग में होने वाले पेंड़ों की कटाई का विरोध कई अनोखे तरीके से किया है। जिसका चित्र आज अपने पोशक में चिपकाकर सरकार के जंगल की कटाई रोकने की अपील की।

Back to top button