पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

टीएस सिंहदेव VIDEO- संगठन में बदलाव को सिंहदेव ने दिया बयान… बोले- जब संगठन में अच्छा हो रहा है काम तो बदलाव क्यों? 75+ दावे पर कहा..

अम्बिकापुर 11 मार्च 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बदलाव की अटकलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान आया है। बदलाव को लेकर सिंहदेव ने किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ सीनियर मंत्री यह कह रहे हैं कि इस बार 75 के पार तो संगठन में बदलाव का औचित्य समझ के परे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब टीम अच्छा काम कर रही है तो बदलना क्यों?… सिंहदेव ने कहा कि जब 75 प्लस के साथ जीत रहे हैं, तो फिर बदलाव क्यों करना?

वहीं मंत्री मंडल के बदलाव पर सिंहदेव ने कहा कि यह बात भी सामने आई है लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। वहीं अम्बिकापुर आवास पर सवास्थ मंन्त्री ने दिया ये बयान दिया है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल भी जल्द समाप्त होना है। इसके साथ ही संगठन के कई बड़े पद भी खाली होने वाले है। जिसमें कई नए लोगों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही।
बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस के संविधान में कई तरह के बदलाव किए गए। ऐसे में चर्चा है कि अब उन्हीं बदलाव के अनुरूप प्रदेश में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। नए नियम के तहत 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण 50 वर्ष से कम के लोगों को संगठन में मौका मिलना, एसटी-एससी, ओबीसी के लिए आरक्षण इस तरह के कई नए नियमों के साथ संगठन का विस्तार किया जा सकता है।

Back to top button