हेडलाइनपॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

दो पूर्व विधायक और एक सिने स्टार भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका

दो पूर्व विधायक और एक सिने स्टार भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका

रायपुर 15 फरवरी 2024। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। जिन दो पूर्व कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा का कमल थामा है, उनमें धरसींवा के पूर्व विधायक विधान मिश्रा और बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा शामिल हैं।

Also Read:-  बुलेट के अस्थिपंजरों को ढीला करेगी Yamaha की शानदार बाइक,जबरदस्त लुक के साथ देगी फाडू परफॉर्मेंस,देखे कीमत

आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस से विधायक प्रमोद शर्मा पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दिया। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में शैलेष नितिन त्रिवेदी को हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं विधान मिश्रा पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वो धरसींवा से चुनाव 1998 में जीते थे।

दो पूर्व विधायक और एक सिने स्टार भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका

Also read:-  Asus ने लॉन्च किए Zephyrus G16 laptops,जाने क्या है खासियत और कीमत

Back to top button