शिक्षक/कर्मचारी

प्रमोशन को लेकर प्रमुख सचिव DPI से मिला संयुक्त शिक्षक संघ… अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा, ज्ञापन सौंपते ही रायपुर से प्रमोशन आदेश हुआ जारी ..

रायपुर 3 अप्रैल 2023। शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्नति के मामले को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष केदार जैन के अगुवाई में मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला के नाम ज्ञापन सौंपा कर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने का मांग किया। वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत प्रधान पाठक प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तथा शिक्षक की पदोन्नति की प्रक्रिया लगभग पूर्णता की ओर हैं। प्दोन्नती आदेश जारी होने में हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज किया गया। साथ ही शिक्षक एलबी से व्याख्याता की पदोन्नति जो डीपीआई से होना है।

जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में शून्य है। जिसे तत्काल प्रारंभ करते हुए सभी पदोन्नति को समय सीमा निर्धारित कर पदोन्नति आदेश जारी करने का मांग गया। संघ का प्रतिनिधिमंडल डीपीआई के संचालक श्री सुनील जैन एवं अपर संचालक श्री जेपी रथ से मिलकर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने को लेकर चर्चा किया। जिस पर उनके द्वारा भरोसा दिया गया कि आगे जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी होंगे। जिसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। यह शासन का निर्धारित लक्ष्य है जिसे समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा।

ज्ञापन का सकारात्मक असर हुआ, रायपुर संभाग का सहायक शिक्षक से शिक्षक की पदोन्नति आदेश आज जारी किया गया। जिसके लिए संघ की ओर से संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, प्रांतीय महामंत्री श्यामाचरण डनसेना, जिला अध्यक्ष कौशल नेताम कोंडागांव, चोखलाल पटेल सारंगढ़ एवं पंचराम साहू, चेतन पटेल, कौशल पटेल आदि पदाधिकरी शामिल रहे। यह जानकारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे द्वारा प्रदान किया गया।

Back to top button