टॉप स्टोरीज़

VIDEO: पहले हवा निकाली फिर कार पर बैठ गया विशालकाय गजराज, फिर मचाया ऐसा धमाल देखते रह गए लोग

22 फरवरी 2023: हाथी को सबसे शांत और समझदार जानवरों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा जानवर है जो अपने में ही मस्त रहता है। जंगल में शेर जैसा खतरनाक शिकारी भी दहाड़ता है तो गजराज पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर जब ये शांत जानवर गुस्सा हो जाए तो बहुत तबाही मचाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जब एक कार सवार को हाथी से पंगा लेना महंगा पड़ गया। इसके बाद इस विशाल जानवर ने ऐसी तबाही मचाई कि कार में बैठा शख्स भी हिल गया।

वैसे तो हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो वह काफी विकराल रूप धारण कर लेता है और हाहाकार मचा देता है। फिल्मों में, वीडियो में या फिर जंगलों में आप सबने हाथी को तांडव मचाते जरूर देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको हाथी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।

https://www.instagram.com/reel/CnY5po6vKUu/?utm_source=ig_web_copy_link

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि जंगल में हाथी आराम से सड़क पार कर रहा है कि तभी उसके करीब एक कार आकर रुकी। कार में सवार शख्स उसे छेड़ता है और इतना परेशान कर दिया कि हाथी गुस्सा हो गया। गुस्साया हाथी तुरंत कार के करीब पहुंचा। उसने अपने वजन से कार के पहिए की हवा निकाल दी। गाड़ी का बोनट का भी कबाड़ा बना दिया।

हाथी का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ। वो सीधे आगे की तरफ गया और कार के ऊपर ही बैठ गया। देख सकते हैं कि हाथी के इतने अधिक वजन से गाड़ी नीचे बैठ गई। इधर गाड़ी के अंदर बैठा शख्स बेचारा फिर यूं ही पड़ा रहा। कुछ देर बाद जब हाथी जंगल की तरफ लौटा तब जाकर शख्स की जान में जान आई।

हाथी ने जिस तरह बवाल काटा उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘animal.worlds11’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि हाथी ने मौज करा दी। कुछ का कहना था कि इंश्योरेंस था कि नहीं भाई।

Back to top button