हेडलाइन

VIDEO- ये इंसान है या राक्षस: लड़की से हैवानियत करने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक… जिन रास्तों पर गड़ासा लेकर घूम रहा था, वहीं से कान पकड़ाकर निकाला जुलूस

रायपुर 19 नवंबर 2023। राजधानी की सड़क पर गड़ासा से युवती को मारने पर “राक्षस” का पुलिस ने जुलूस निकाला। ओंकार तिवारी नाम के इस हैवान दुकानदार ने पहले तो नाबालिग लड़की के घर घुसकर हमला कर लिया और फिर लड़की जब जान बचाकर भागी तो उसका बाल पकड़कर घसीटने लगा। हमले में घायल लड़की की हालत गंभीर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी ने अपने ऊपर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गुढ़ियारी इलाके की है। परिजनों के मुताबिक उनकी लड़की आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में काम करती थी। तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। घर वालों ने इससे इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर ओंकार तिवारी ने घटना को अंजाम दिया है।सड़क के बीचों-बीच यह वाकया एक से डेढ़ घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस को कुछ पता ही नहीं चला। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गुढ़ियारी थाना भी है। कुछ लोगों ने जब घटना की जानकारी दी, तब प्रशासन हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। इसमें नजर आता है कि खून से लथपथ लड़की दर्द से कराह रही है और आरोपी ओंकार उसके बाल पकड़कर खींचता हुआ सड़क पर बेधड़क आगे बढ़ रहा है। उसके हाथ में गंडासा भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button