हेडलाइन

VIDEO : ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस चारामा रवाना….एक अन्य आरोपी के घर तलाशी में नहीं….

कांकेर। ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड से कांकेर पहुंची टेल्को थाना पुलिस कभी भी चारामा से उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर गैंगरेप का गंभीर आरोप है। इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश की राजनीति भी गर्म थी। जानकारी के मुताबिक नरेश सोनी के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।

इधर इस मामले को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले झारखंड पुलिस आज सुबह कांकेर पहुंची थी और सबसे पहले सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर अपने आने की वजह बताई। कांकेर पुलिस को साथ लेकर झारखंड पुलिस सबसे पहले नरेश सोनी के घर पहुंची, लेकिन वह घर से फरार बताए गए। उसके बाद घर में तलाशी ली गई लेकिन नरेश सोनी नहीं मिले।

अब खबर के मुताबिक झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के घर की ओर रवाना हो गई है। ब्रह्मानंद नेताम का घर चारामा में है और जानकारी के मुताबिक ब्रह्मानंद नेताम खुद भी चारामा में ही मौजूद है। पुलिस की जिस तरह की तैयारी है उससे साफ है कि नेताम की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस कभी भी कर सकती है।

Back to top button