हेडलाइन

VIDEO- BJP में जाने को लेकर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान… कुछ वक्त से कांग्रेस का…

रायपुर 6 मार्च 2023। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दर्द एक बार फिर छलका है। सिंहदेव ने अंबिकापुर में एक सवाल के जवाब में कहा है कि कांग्रेस का हाथ हमारे संधे और सिर पर जितना होना चाहिये, वो अब महसूस नहीं हो रहा है। अंबिकापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने फिर दोहराया कि भाजपा के साथ उनकी विचारधारा नहीं मिलती है। ऐसे में वोे व्यक्तिगत रूप से बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग क्या करते हैं, ये नहीं मालूम, लेकिन वो निजी तौर पर भाजपा के साथ नहीं जा सकते।

पिछले दिनों मध्यप्रदेश से भाजपा के एक नेता ने टीएस सिंहदेव को भाजपा में आने का ऑफर दिया था। सिंहदेव ने उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो उनके समधी हैं, उस लिहाज से उन्होंने ये बातें कही है। लेकिन उनका परिवार 90-95 साल से कांग्रेस से जुड़ा है। 9 दशक से कांग्रेस के साथ ही उनका परिवार बना रहा। उतार-चढ़ाव हर मौके पर कांग्रेस के साथ साथ ही आस्था रही। ये बात अलग है कि पिछले कुछ वक्त से कांग्रेस का हाथ हमारे कंधे और सिर पर जितना होना चाहिए वो अब महसूस नहीं हो रहा है।

भाजपा में शामिल होने की बात पर सिंहदेव ने कहा कि वो कभी भाजपा में नहीं जायेंगे। सिंहदेव ने कहा कि मेरे भाजपा के लोगों से अच्छे संबंध, लेकिन मेरी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा परिवार हर परिस्थितियों में खड़ा रहा है।

Back to top button