क्राइमहेडलाइन

पत्नी ने अश्लील वीडियो देखने से रोका तो गुस्साए पति ने लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार….

सूरत 20 फरवरी 2023: गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हैरान कर देने वाली बात पता चली।

मिली जानकारी के अनुसार अश्लील वीडियो के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति-पत्नी के झगड़े में पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद चौक बाजार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

एक दिन पहले शाम को खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद रात में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद काजल ने पति किशोर को अश्लील वीडियो देखने से रोका अगली सुबह काजलबेन को सीने में दर्द हुआ। इस वजह से जब उसने पति को अस्पताल ले जाने की बात कही तो उसने झगड़ा किया और बाथरूम में तारपीन जैसा लिक्विड छिड़क कर आग लगा दी।

जिससे पत्नी गंभीर रूप से झुलसी जिसके बाद पति अपनी पत्नी को स्मीमेर अस्पताल ले गया। जहां पति ने बताया कि पत्नी ने खुद को आग लगा दी। लेकिन चौकबाजार पुलिस ने जब अस्पताल पहुंचकर काजलबेन का बयान लिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस मामले में चौकबाजार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर ज्वेलरी का काम करता है और उसकी पत्नी काजल पटेल मुंबई की रहने वाली थी। दर्दनाक घटना के बाद काजल के परिजन दुखी हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

Back to top button