बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : राष्ट्रपति पद के नामांकन में छत्तीसगढ़ के सांसद होंगे प्रस्तावक… तीन विधायकों को भी दिल्ली बुलाया गया … पढ़िये कौन बनेंगे प्रस्तावक

नयी दिल्ली 23 जून 2022। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 24 जून शुक्रवार को नामांकन करेंगी. सूत्रों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू चार नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. नामांकन के दौरान कुल 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होंगे. प्रस्तावकों में जिन नामों की चर्चा है उसमें पहले प्रस्तावक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) होंगे.

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय बनेंगे। भाजपा केंद्रीय संगठन ने सांसद पांडेय को प्रस्तावक बनाने का फैसला किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के तीन विधायकों ननकीराम कंवर, डमरूधर पुजारी और पुन्नूलाल मोहिले को भी दिल्ली बुलाया गया है। इनको आवेदन में समर्थक बनाया जाएगा। प्रदेश में आदिवासी वर्ग से सिर्फ दो विधायक ननकीराम और डमरूधर हैं। ऐसे में केंद्रीय संगठन ने इन दोनों विधायकों को समर्थक बनाने का फैसला किया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और ओडिशा से बीजू जनता दल के कैबिनेट मंत्री जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू ने हस्ताक्षर किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर द्रौपदी मूर्मू के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किया। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर उनके कैबिनेट के दोनों मंत्री हस्ताक्षर करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

Back to top button