चीन में मिला नया Corona Virus, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा?

बीजिंग। Corona महामारी का भय अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि वैज्ञानिकों ने एक नए Corona Virus  का पता लगाया है। चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की शोध टीम ने इस नए वायरस की खोज की है, जिसका नाम HKU5-CoV-2 रखा गया है। यह वायरस COVID-19 की तरह इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी तक यह वायरस केवल प्रयोगशाला तक ही सीमित है और इंसानों में इसके संक्रमण का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

Health tips: हल्दी वाले दूध सेहत के लिए है फायदेमंद, लेकिन कुछ लोग हो सकते हैं जोखिम में

चीन में मिला नया Corona Virus

कैसे फैला सकता है संक्रमण?

वैज्ञानिकों के अनुसार, HKU5-CoV-2 वायरस चमगादड़ों से इंसानों में सीधे या किसी अन्य होस्ट के माध्यम से फैल सकता है। यह वायरस लार, मूत्र और मल के जरिए संपर्क में आने पर संक्रमण फैला सकता है। ठीक वैसे ही जैसे पहले SARS-CoV-2 वायरस ने महामारी का रूप लिया था।

COVID-19 से कितनी समानता?

HKU5-CoV-2 को मेरबेकोवायरस सबजीनस के अंतर्गत रखा गया है, जिसमें मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) और SARS-CoV-2 वायरस भी शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि यह नया वायरस मानव कोशिकाओं से जुड़ने की क्षमता रखता है और ACE2 प्रोटीन के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है, जो COVID-19 वायरस के फैलने का प्रमुख कारण था।

क्या बनेगा नई महामारी का कारण?

विशेषज्ञों का मानना है कि HKU5-CoV-2 इंसानों के लिए खतरा बन सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना कम है। 2019 की तुलना में अब लोग सार्स जैसे वायरस के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार इस वायरस पर नजर बनाए हुए हैं और आगे के शोध जारी हैं।

Related Articles