nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 15 Sep 2026

Xiaomi Triple Drum Washing Machine: शाओमी ने पेश की स्मार्ट 3-ड्रम Mijia वॉशिंग मशीन, AI कंट्रोल से होगी कपड़ों की सफाई

लेखक: Sneha Reddy प्रकाशित: 15 Sep 2026, 07:28 PM | अपडेट: 15 Sep 2026, 07:28 PM
शेयर करें:
Xiaomi Triple Drum Washing Machine: शाओमी ने पेश की स्मार्ट 3-ड्रम Mijia वॉशिंग मशीन, AI कंट्रोल से होगी कपड़ों की सफाई
Xiaomi Triple Drum Washing Machine

Xiaomi Triple Drum Washing Machine— होम अप्लायंसेज और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए टेक ब्रांड शाओमी (Xiaomi) ने अपनी नई Mijia ट्रिपल-ट्यूब वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च कर दी है। घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई यह सीरीज दो अलग-अलग वेरिएंट—वॉशर-ड्रायर और वॉशिंग मशीन ओनली मॉडल—में पेश की गई है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत एक ही यूनिट में तीन अलग-अलग ड्रम का होना है, जिससे उपयोगकर्ता अलग-अलग तरह के कपड़ों को एक साथ धो सकते हैं।

Xiaomi Triple Drum Washing Machine: शाओमी ने पेश की स्मार्ट 3-ड्रम Mijia वॉशिंग मशीन, AI कंट्रोल से होगी कपड़ों की सफाई

Xiaomi Triple Drum Washing Machine
Xiaomi Triple Drum Washing Machine

3-ड्रम डिजाइन और कैपेसिटी डिटेल

कंपनी ने इस नई सीरीज को दो मॉडल में पेश किया है। पहला 14 किलोग्राम क्षमता वाला वॉशिंग-ओनली मॉडल है। इसमें मुख्य ड्रम की कैपेसिटी 11 किलो है, जबकि साथ में 1.5-1.5 किलो की क्षमता वाले दो छोटे ड्रम दिए गए हैं।

Advertisement

वहीं, दूसरा वेरिएंट वॉशर-ड्रायर मॉडल है जिसकी कुल क्षमता 9 किलोग्राम रखी गई है। इसमें मुख्य ड्रम 7 किलो का है और साइड में दिए गए दो अन्य ड्रम 1-1 किलो की क्षमता के साथ आते हैं। तीन ड्रम सेटअप होने के बावजूद इसका डिजाइन काफी स्लिम रखा गया है, जो standard ultra-thin built-in cabinet सेटअप में आसानी से फिट हो जाता है। इसका लुक Mijia 10kg Ultra-Slim Washing Machine से मिलता-जुलता है।

इंडिपेंडेंट वाटर सप्लाई और AI टेक्नोलॉजी

शाओमी ने तीनों ड्रमों के लिए अलग-अलग वाटर सप्लाई की सुविधा दी है, जिससे जरूरत के हिसाब से अलग ड्रम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कोल्ड वाटर स्टरलाइजेशन की तकनीक दी गई है, यानी ड्रम को साफ करने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स के मामले में कंपनी ने इसमें AI Mijia Lingyun सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जो शाओमी के MiMo Large Model पर काम करता है। यूज़र्स इसमें वॉइस कमांड या टेक्स्ट टाइप करके कपड़े धोने का निर्देश दे सकते हैं। कपड़ों का फैब्रिक और दाग का प्रकार बताने पर यह AI सिस्टम अपने आप सबसे सही वॉश प्रोग्राम का चयन कर लेता है।

कीमत और उपलब्धता

शाओमी की यह पहली 3-ड्रम वॉशिंग मशीन सीरीज है। हालांकि, इससे पहले कंपनी थ्री-जोन वॉशर ड्रायर प्रो 14 केजी पेश कर चुकी है। चीनी बाजार में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है और इसकी शुरुआती कीमत 4,999 युआन (लगभग 71,192 भारतीय रुपये) रखी गई है। वैश्विक बाजार और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Sneha Reddy

A gadget enthusiast at heart, Sneha Reddy reviews the latest smartphones, apps, and automobiles. She writes detailed guides on how technology impacts daily life in India. From 5G rollouts to the latest EV launches in Chhattisgarh, Sneha ensures readers stay ahead of the curve.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद
छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद
RECOMMENDED
Redmi Note 17 Pro 5G सीरीज भारत में आज हुई लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro चीन में लॉन्च: 3.2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर, जानें कीमत
RECOMMENDED
Mahindra Thar Facelift: टेस्ट ड्राइव के दौरान दिखी नई थार फेसलिफ्ट, थार रॉक्स जैसे फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
RECOMMENDED
125cc Bike Sales: Honda Shine ने मारी बाजी, TVS Raider दूसरे नंबर पर; देखें Top 5 बाइक की बिक्री
RECOMMENDED
Maruti Swift Price Hike: ₹5 हजार महंगी हुई Swift, जानें अब कितनी है नई कीमत
RECOMMENDED
Tesla Roadster: खत्म हुआ इंतजार, 1 अक्टूबर को पेश होगी नई इलेक्ट्रिक सुपरकार; Elon Musk ने दी बड़ी जानकारी
RECOMMENDED
Lava Virat Curve 5G: 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन, पीछे मिलेगा Mini Display; जानें फीचर्स
RECOMMENDED
CG- 44 सड़क परियोजनाओं को 1093 करोड़ की मंजूरी, 6 जिलों में फोरलेन से लेकर सड़क चौड़ीकरण तक होंगे काम
RECOMMENDED
DEO कार्यालय में प्रमोशन-पदस्थापना का खेल उजागर, खाली पद नहीं फिर भी मनचाही पोस्टिंग; 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश
RECOMMENDED
जांच के आदेश: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, कमिश्नर को लिखा पत्र
RECOMMENDED
सस्पेंड न्यूज : महिला अधिकारियों से अभद्रता मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ निलंबित, मंत्री बोले, कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं
RECOMMENDED