nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 15 Sep 2026

छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद

लेखक: news reporter प्रकाशित: 15 Sep 2026, 09:10 PM | अपडेट: 15 Sep 2026, 09:10 PM
शेयर करें:
छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद

छुरिया 15 सितंबर 2026। विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) जितेंद्र कुमार उईके ने 9 सितंबर 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू कार्यालय पहुंचे और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा कि नए BEO के कार्यभार संभालने से विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।

Advertisement

जाकेश साहू ने नवपदस्थ बीईओ को संगठन की ओर से विभागीय कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

BEO ने शिक्षक संगठन से मांगा सहयोग

स्वागत से प्रसन्न BEO जितेंद्र कुमार उईके ने शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू का आभार जताया। उन्होंने विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए शिक्षक संगठन से सहयोग की अपील की।

बताया गया कि जाकेश साहू को बीईओ के पदभार ग्रहण करने की जानकारी अचानक मिली थी, जिसके बाद वे तत्काल विकासखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचे और उनका स्वागत किया।

जल्द होगा संघ की ओर से सामूहिक अभिनंदन

शिक्षक संघ की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में विकासखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थ BEO जितेंद्र कुमार उईके का स्वागत-अभिनंदन करेंगे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG- 44 सड़क परियोजनाओं को 1093 करोड़ की मंजूरी, 6 जिलों में फोरलेन से लेकर सड़क चौड़ीकरण तक होंगे काम
Redmi Note 17 Pro 5G सीरीज भारत में आज हुई लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
RECOMMENDED
Xiaomi Triple Drum Washing Machine: शाओमी ने पेश की स्मार्ट 3-ड्रम Mijia वॉशिंग मशीन, AI कंट्रोल से होगी कपड़ों की सफाई
RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro चीन में लॉन्च: 3.2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर, जानें कीमत
RECOMMENDED
Mahindra Thar Facelift: टेस्ट ड्राइव के दौरान दिखी नई थार फेसलिफ्ट, थार रॉक्स जैसे फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
RECOMMENDED
125cc Bike Sales: Honda Shine ने मारी बाजी, TVS Raider दूसरे नंबर पर; देखें Top 5 बाइक की बिक्री
RECOMMENDED
Maruti Swift Price Hike: ₹5 हजार महंगी हुई Swift, जानें अब कितनी है नई कीमत
RECOMMENDED
Tesla Roadster: खत्म हुआ इंतजार, 1 अक्टूबर को पेश होगी नई इलेक्ट्रिक सुपरकार; Elon Musk ने दी बड़ी जानकारी
RECOMMENDED
Lava Virat Curve 5G: 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन, पीछे मिलेगा Mini Display; जानें फीचर्स
RECOMMENDED
CG- 44 सड़क परियोजनाओं को 1093 करोड़ की मंजूरी, 6 जिलों में फोरलेन से लेकर सड़क चौड़ीकरण तक होंगे काम
RECOMMENDED
DEO कार्यालय में प्रमोशन-पदस्थापना का खेल उजागर, खाली पद नहीं फिर भी मनचाही पोस्टिंग; 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश
RECOMMENDED
जांच के आदेश: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, कमिश्नर को लिखा पत्र
RECOMMENDED
सस्पेंड न्यूज : महिला अधिकारियों से अभद्रता मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ निलंबित, मंत्री बोले, कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं
RECOMMENDED