nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 15 Sep 2026

CG- 44 सड़क परियोजनाओं को 1093 करोड़ की मंजूरी, 6 जिलों में फोरलेन से लेकर सड़क चौड़ीकरण तक होंगे काम

लेखक: news reporter प्रकाशित: 15 Sep 2026, 06:51 PM | अपडेट: 15 Sep 2026, 06:51 PM
शेयर करें:
CG- 44 सड़क परियोजनाओं को 1093 करोड़ की मंजूरी, 6 जिलों में फोरलेन से लेकर सड़क चौड़ीकरण तक होंगे काम

रायपुर 15 सितंबर 2026। सरगुजा संभाग के छह जिलों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और जशपुर में कुल 44 मुख्य सड़क परियोजनाओं के लिए 1,093.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इन परियोजनाओं में नई सड़क बनाने के साथ सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण, फोरलेन निर्माण और जरूरत के अनुसार पुल-पुलिया के काम शामिल हैं। इससे संभाग के शहरी क्षेत्रों के साथ दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement

अम्बिकापुर में दो बड़े फोरलेन प्रोजेक्ट

सरगुजा जिले में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख सड़क कार्यों को मंजूरी मिली है। लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 69.10 करोड़ रुपये और गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किलोमीटर फोरलेन के लिए 61.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा लुण्ड्रा और सीतापुर क्षेत्र में भी विभिन्न सड़कों और पुल-पुलियों के सुदृढ़ीकरण के काम होंगे। इनमें सोनतराई-मैनपाट मार्ग के लिए 26.33 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है।

सूरजपुर में 63 किलोमीटर सड़क को मिलेगा नया स्वरूप

सूरजपुर जिले में तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर के 63 किलोमीटर मार्ग के लिए 64.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा कल्याणपुर-लटोरी मार्ग के लिए 40.93 करोड़, विशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग के लिए 32.24 करोड़ और सूरजपुर के 17 किलोमीटर रिंग रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए 16.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बलरामपुर में सीमावर्ती इलाकों तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी कई महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन को मंजूरी दी गई है। परसवार-चलगली के 18 किलोमीटर मार्ग के उन्नयन के लिए 38.80 करोड़ रुपये, वाड्रफनगर-जनकपुर-बलंगी मार्ग के लिए 35.32 करोड़ रुपये और कामेश्वरनगर-लुरगी मार्ग के लिए 25.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन कार्यों से जिले के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों तक आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है।

जशपुर में 55.80 किलोमीटर राज्य मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण

जशपुर जिले में लुड़ेग-बागबहार-तपकरा-लवाकेरा के 55.80 किलोमीटर राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 40.32 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके साथ ही पत्थलगांव के पहाड़ी हिस्सों के उन्नयन के लिए 36.85 करोड़ रुपये और बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग के लिए 34.44 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

सड़कें बेहतर होंगी तो बाजार और अस्पताल तक पहुंच भी आसान होगी

सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं का असर केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लोगों को बाजार, स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।

सड़कों के बेहतर होने से किसानों के कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत कम होने की उम्मीद है। साथ ही गांवों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी बेहतर हो सकती है।

1,093.73 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 सड़क परियोजनाएं सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने वाली बड़ी परियोजनाओं के रूप में देखी जा रही हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद
छुरिया में नवपदस्थ BEO जितेंद्र उईके का स्वागत, शिक्षक संगठन ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की जताई उम्मीद
RECOMMENDED
Redmi Note 17 Pro 5G सीरीज भारत में आज हुई लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
RECOMMENDED
Xiaomi Triple Drum Washing Machine: शाओमी ने पेश की स्मार्ट 3-ड्रम Mijia वॉशिंग मशीन, AI कंट्रोल से होगी कपड़ों की सफाई
RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro चीन में लॉन्च: 3.2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर, जानें कीमत
RECOMMENDED
Mahindra Thar Facelift: टेस्ट ड्राइव के दौरान दिखी नई थार फेसलिफ्ट, थार रॉक्स जैसे फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
RECOMMENDED
125cc Bike Sales: Honda Shine ने मारी बाजी, TVS Raider दूसरे नंबर पर; देखें Top 5 बाइक की बिक्री
RECOMMENDED
Maruti Swift Price Hike: ₹5 हजार महंगी हुई Swift, जानें अब कितनी है नई कीमत
RECOMMENDED
Tesla Roadster: खत्म हुआ इंतजार, 1 अक्टूबर को पेश होगी नई इलेक्ट्रिक सुपरकार; Elon Musk ने दी बड़ी जानकारी
RECOMMENDED
Lava Virat Curve 5G: 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन, पीछे मिलेगा Mini Display; जानें फीचर्स
RECOMMENDED
DEO कार्यालय में प्रमोशन-पदस्थापना का खेल उजागर, खाली पद नहीं फिर भी मनचाही पोस्टिंग; 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश
RECOMMENDED
जांच के आदेश: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, कमिश्नर को लिखा पत्र
RECOMMENDED
सस्पेंड न्यूज : महिला अधिकारियों से अभद्रता मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ निलंबित, मंत्री बोले, कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं
RECOMMENDED