बिग ब्रेकिंग

YOG DIVAS : CRPF कैंप में आसमान से पहुँचा बाज…जवानों व बच्चों संग बाज और डॉग ने भी किया योगा…देखकर हर कोई रह गया हैरान

धमतरी 21 जून 2023 आज 21 जून यानी अंतर्राष्ट्रीय योग् दिवस के मौके पर पुरा देश योग किया। इसी बीच योग् दिवस के दिन धमतरी के नगरी वनांचल इलाके से शानदार तस्वीर सामने आयी है। दरअसल योग् दिवस के अवसर नक्सल प्रभावित इलाके के CRPF कैंप 188 वीं बटालियन बोराई में कमांडेंट भावेश चौधरी के निर्देश पर सहायक कमांडेंट ओ.पी.वैश्नोई संग जवान और बोराई,घुटकेल के बच्चे योग कर रहे थे। उसी दौरान यहाँ बाज पक्षी भी पहुँच गया,जो योगा स्थल के पास ही योग् कर रहे लोगों के बीच टेबल पर बैठ गया। और योग कर रहे जवानों और बच्चों को गौर से निहारते हुए बाज खुद भी गतिविधि करते दिख रहा था। मानो जैसे खुद भो योगा कर रहा हो।

इस दौरान कैंप में जवानों संग आस – पास के गाँव के बच्चे सहित डॉग और बाज पक्षी ने भी योगा किया। सुबह कैंप में योग शुरु होने के कुछ देर बाद अचानक यहाँ बाज पक्षी पहुँच गया। और करीब आधे घंटे तक लोगों के बीच बैठकर योग कर रहे जवानों और बच्चों देखता रहा। साथ ही कैंप में डॉग ने भी कई प्रकार के योगा किया। इस तरह बाज पक्षी का आना और डॉग का जवानों और ग्रामीण स्कूली बच्चों संग योगा करना मानो जैसे पशु पक्षियों का संदेश था कि करो योग् रहो निरोग। वहीं यह पल मौके पर माजूद लोगों के लिये अदभुत रहा।

इस दौरान बच्चों को कैंप का भ्रमण कराया गया। कैंप का भ्रमण कर ग्रामीण बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं बच्चों ने जवानों के साथ कैंप में साथ बैठकर जलपान भी किये। इस दौरान बच्चे जवानों संग योगा कर काफी खुश दिखाई दे रहे। और बताया उन्हें बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने कैंप में सर लोगों के साथ योग् किया। कैंप का भ्रमण किया,आगे कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिये। सर लोगों का बहुत धन्यवाद।

Back to top button