×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

14.50 लाख की उगाही, 450 ग्राम सोना और अब खरीदार भी सलाखों के पीछे… बिलासपुर के ‘ब्लैकमेल गैंग’ का बड़ा खुलासा

बिलासपुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग को धमकाकर करोड़ों की जिंदगी बर्बाद करने वाले ब्लैकमेल गैंग की परतें लगातार खुल रही हैं। सरकंडा पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से कम कीमत पर सोने के जेवर खरीदने वाले दो लोगों समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक महिला सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि अभी भी कई और नाम सामने आ सकते हैं।

धमकियों के दम पर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा

पुलिस के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के एक परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनवरी 2025 से 1 जुलाई 2026 के बीच आरोपियों ने उनकी नाबालिग नातिन को लगातार डराया-धमकाया। परिवार की हत्या की धमकी देकर उससे करीब 14.50 लाख रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर हासिल कर लिए।

Advertisement

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई और नाम सामने आए।

72 घंटे की लगातार छापेमारी, पांच और गिरफ्तार

पुलिस ने लगातार 72 घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर प्रियम शर्मा, आकाश झा, शौर्य करोलिया, राजेश सोनी उर्फ राजू और खुशबू बुधिया को गिरफ्तार किया।

जांच में खुलासा हुआ कि ब्लैकमेल से हासिल किए गए सोने के जेवर बेहद कम कीमत पर बेच दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर और नकदी बरामद कर जब्त कर ली है।

सिर्फ 3 लाख रुपये में खरीद लिए 15 तोला सोना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 15 तोला सोने के जेवर एक महिला खरीदार को बेच दिए थे। हैरानी की बात यह रही कि इतने कीमती जेवरों के बदले उन्हें केवल 3 लाख रुपये मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इसी रकम से वे घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने चले गए।

ज्वेलरी कारोबारियों की भी भूमिका जांच के घेरे में

गिरफ्तार किए गए राजेश सोनी और खुशबू बुधिया पर अवैध रूप से सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जेवरों की वास्तविक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद खरीदारी की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि खुशबू बुधिया का नाम पहले भी चोरी के जेवर खरीदने के मामलों में सामने आ चुका है।

आधा सोना ही मिला, बाकी की तलाश जारी

पुलिस अब तक लगभग 170 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है, जबकि बड़ी मात्रा में जेवर अभी भी गायब हैं। आशंका है कि आरोपियों ने बाकी सोना अलग-अलग लोगों को बेच दिया है।

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों से पूछताछ की है और अब अन्य संभावित खरीदारों की भी पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आत्मविश्वास की नई उड़ान, रायपुर में रैंप पर दिखेगा सुकमा की पुनर्वासित महिलाओं का हुनर…

RECOMMENDED
मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ

‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान: हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय, मुख्यमंत्री ने किया खास अभियान का शुभारंभ

RECOMMENDED
SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, CBG योजना में 50 करोड़ पाने वाला देश का पहला राज्य बना

RECOMMENDED

90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश: सोना नवनीकरण और लोन बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

छात्र सुसाइड मामला: आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निलंबित, मंत्री बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, 9वीं के छात्र की आत्महत्या के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RECOMMENDED
Boltt Ace 5G

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, इस महीने भारत में लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo

RECOMMENDED
Vivo S2

Vivo S2 Launch India : 6 साल बाद वीवो की S-सीरीज की वापसी, 7050mAh बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया फोन

RECOMMENDED

CG High Court: वरिष्ठता विवाद में ASP अधिकारी ऋचा मिश्रा को अंतरिम राहत, पदस्थापना आदेश पर रोक

RECOMMENDED
Higher education uchch shiksha vibhag

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट हुई ठप, विभाग ने बतायी, क्या है वजह

RECOMMENDED
BADI KHABAR

CG- खेल से नौकरी: 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद मंजूर, खिलाड़ियों के बाद अब खेल व्यवस्था होगी मजबूत

RECOMMENDED
रायगढ़ के तमनार थाना में डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया है।

CG-रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध खरीदार समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

Mahindra Thar Update : थार रॉक वाले धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ आएगी नई महिंद्रा थार 3-डोर, पढ़ें सभी डिटेल्स

RECOMMENDED
E3 Trion Electric Scooter Launch

E3 Trion Electric Scooter : लॉन्च हो रहा है ई3 ट्रायॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए संभावित कीमत, AI फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G India Launch : लॉन्च होगा रेडमी का नया 5G फोन, जानें संभावित कीमत और सेल की तारीख

RECOMMENDED
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेंगे Animated Wallpapers, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

RECOMMENDED

थाने के लॉकअप से चोर फरार! शौचालय ले गई पुलिस, पानी का बहाना बनाकर आरोपी हुआ नौ-दो ग्यारह

RECOMMENDED
FIR

दुष्कर्म के बाद फरार था उपसरपंच पति, बिहार से गर्लफ्रेंड संग दबोचा गया आरोपी; 5000 का था इनामी

RECOMMENDED

वसूलीबाज कांस्टेबल सस्पेंड : दो आरक्षकों पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत जांच में दोनों सस्पेंड

RECOMMENDED

CGPSC पेपर लीक केस में पूर्व सचिव को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- ‘पेपर लीक हत्या से भी बड़ा अपराध’

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली