×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 06 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, CBG योजना में 50 करोड़ पाने वाला देश का पहला राज्य बना

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

रायपुर 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रभावी प्रयासों की सराहना करते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस योजना के तहत यह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग तथा छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति राज्य के कृषि, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगी। इससे कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित होगा, किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिलेगा तथा पराली और अन्य जैव अवशेषों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए हरित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को जैव ईंधन एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। सीबीजी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, रोजगार, किसानों की आय, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

राज्य सरकार ने कम्प्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 को 8 जून 2026 को अधिसूचित किया है। इस नीति के माध्यम से राज्य में उपलब्ध कृषि अपशिष्ट, पैडी स्ट्रॉ तथा अन्य बायोमास का वैज्ञानिक रूपांतरण कर औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपयोग के लिए स्वच्छ गैसीय ईंधन का उत्पादन किया जाएगा। इससे किसानों को बायोमास की आपूर्ति से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, वहीं संयंत्रों से प्राप्त जैविक खाद जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सीबीजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्यप्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया है। इसी क्रम में 3 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग श्री सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में राज्य में सीबीजी परियोजनाओं के त्वरित विकास के लिए बायोमास संग्रहण व्यवस्था, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, जैव उर्वरक के उपयोग, विभागीय समन्वय तथा निवेश प्रोत्साहन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार ने राज्य में सीबीजी संयंत्रों की स्थापना, निवेश संभावनाओं, नीति के क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग, कृषि, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुधन विकास, परिवहन तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आत्मविश्वास की नई उड़ान, रायपुर में रैंप पर दिखेगा सुकमा की पुनर्वासित महिलाओं का हुनर…

RECOMMENDED
मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ

‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान: हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय, मुख्यमंत्री ने किया खास अभियान का शुभारंभ

RECOMMENDED

90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश: सोना नवनीकरण और लोन बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

छात्र सुसाइड मामला: आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निलंबित, मंत्री बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, 9वीं के छात्र की आत्महत्या के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RECOMMENDED
Boltt Ace 5G

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, इस महीने भारत में लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo

RECOMMENDED
Vivo S2

Vivo S2 Launch India : 6 साल बाद वीवो की S-सीरीज की वापसी, 7050mAh बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया फोन

RECOMMENDED

CG High Court: वरिष्ठता विवाद में ASP अधिकारी ऋचा मिश्रा को अंतरिम राहत, पदस्थापना आदेश पर रोक

RECOMMENDED
Higher education uchch shiksha vibhag

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट हुई ठप, विभाग ने बतायी, क्या है वजह

RECOMMENDED
BADI KHABAR

CG- खेल से नौकरी: 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद मंजूर, खिलाड़ियों के बाद अब खेल व्यवस्था होगी मजबूत

RECOMMENDED
रायगढ़ के तमनार थाना में डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया है।

CG-रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध खरीदार समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

Mahindra Thar Update : थार रॉक वाले धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ आएगी नई महिंद्रा थार 3-डोर, पढ़ें सभी डिटेल्स

RECOMMENDED
E3 Trion Electric Scooter Launch

E3 Trion Electric Scooter : लॉन्च हो रहा है ई3 ट्रायॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए संभावित कीमत, AI फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G India Launch : लॉन्च होगा रेडमी का नया 5G फोन, जानें संभावित कीमत और सेल की तारीख

RECOMMENDED
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेंगे Animated Wallpapers, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

RECOMMENDED

थाने के लॉकअप से चोर फरार! शौचालय ले गई पुलिस, पानी का बहाना बनाकर आरोपी हुआ नौ-दो ग्यारह

RECOMMENDED
FIR

दुष्कर्म के बाद फरार था उपसरपंच पति, बिहार से गर्लफ्रेंड संग दबोचा गया आरोपी; 5000 का था इनामी

RECOMMENDED

14.50 लाख की उगाही, 450 ग्राम सोना और अब खरीदार भी सलाखों के पीछे… बिलासपुर के ‘ब्लैकमेल गैंग’ का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

वसूलीबाज कांस्टेबल सस्पेंड : दो आरक्षकों पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत जांच में दोनों सस्पेंड

RECOMMENDED

CGPSC पेपर लीक केस में पूर्व सचिव को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- ‘पेपर लीक हत्या से भी बड़ा अपराध’

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली