×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 06 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG High Court: वरिष्ठता विवाद में ASP अधिकारी ऋचा मिश्रा को अंतरिम राहत, पदस्थापना आदेश पर रोक

बिलासपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में वरिष्ठता (Seniority) को लेकर उठे विवाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऋचा मिश्रा को बड़ी अंतरिम राहत दी है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के पक्ष में मामला बनता हुआ मानते हुए 20 जुलाई 2026 के पदस्थापना आदेश के प्रभाव और क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, जहां तक वह याचिकाकर्ता से संबंधित है। साथ ही राज्य सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ता ऋचा मिश्रा की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (Additional SP) की वरिष्ठता सूची में उनका नाम क्रमांक-35 पर है, जबकि प्रतिवादी क्रमांक 4 से 11 तक के अधिकारी उनसे जूनियर हैं।

Advertisement

इसके बावजूद जूनियर अधिकारियों को कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक (SP) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया, जबकि उन्हें उप कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया गया। याचिका में इसे वरिष्ठता के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया है।

2014 के शासन परिपत्र का हवाला

याचिका में 14 जुलाई 2014 को जारी राज्य शासन के परिपत्र का भी उल्लेख किया गया है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनदेखी कर कनिष्ठ अधिकारी को उच्च पद का प्रभार नहीं सौंपा जाएगा।

याचिकाकर्ता का तर्क है कि 20 जुलाई 2026 का पदस्थापना आदेश इसी शासन परिपत्र के विपरीत जारी किया गया है।

राज्य सरकार ने मांगा तीन सप्ताह का समय

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के लिए समय चाहिए। सरकार ने यह स्पष्ट करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा कि संबंधित पदस्थापनाएं कानूनी रूप से वैध हैं या नहीं।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति विभू दत्त गुरु की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद माना कि याचिकाकर्ता अंतरिम संरक्षण पाने के लिए प्रथम दृष्टया मामला स्थापित करने में सफल रही हैं।

इसके बाद अदालत ने 20 जुलाई 2026 के विवादित पदस्थापना आदेश के प्रभाव और उसके क्रियान्वयन पर, जहां तक वह याचिकाकर्ता से संबंधित है, अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी।

अब कब होगी सुनवाई?

मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। उस दिन राज्य सरकार अपना विस्तृत जवाब अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आत्मविश्वास की नई उड़ान, रायपुर में रैंप पर दिखेगा सुकमा की पुनर्वासित महिलाओं का हुनर…

RECOMMENDED
मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ

‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान: हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय, मुख्यमंत्री ने किया खास अभियान का शुभारंभ

RECOMMENDED
SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, CBG योजना में 50 करोड़ पाने वाला देश का पहला राज्य बना

RECOMMENDED

90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश: सोना नवनीकरण और लोन बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

छात्र सुसाइड मामला: आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निलंबित, मंत्री बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, 9वीं के छात्र की आत्महत्या के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RECOMMENDED
Boltt Ace 5G

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, इस महीने भारत में लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo

RECOMMENDED
Vivo S2

Vivo S2 Launch India : 6 साल बाद वीवो की S-सीरीज की वापसी, 7050mAh बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया फोन

RECOMMENDED
Higher education uchch shiksha vibhag

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट हुई ठप, विभाग ने बतायी, क्या है वजह

RECOMMENDED
BADI KHABAR

CG- खेल से नौकरी: 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद मंजूर, खिलाड़ियों के बाद अब खेल व्यवस्था होगी मजबूत

RECOMMENDED
रायगढ़ के तमनार थाना में डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया है।

CG-रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध खरीदार समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

Mahindra Thar Update : थार रॉक वाले धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ आएगी नई महिंद्रा थार 3-डोर, पढ़ें सभी डिटेल्स

RECOMMENDED
E3 Trion Electric Scooter Launch

E3 Trion Electric Scooter : लॉन्च हो रहा है ई3 ट्रायॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए संभावित कीमत, AI फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G India Launch : लॉन्च होगा रेडमी का नया 5G फोन, जानें संभावित कीमत और सेल की तारीख

RECOMMENDED
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेंगे Animated Wallpapers, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

RECOMMENDED

थाने के लॉकअप से चोर फरार! शौचालय ले गई पुलिस, पानी का बहाना बनाकर आरोपी हुआ नौ-दो ग्यारह

RECOMMENDED
FIR

दुष्कर्म के बाद फरार था उपसरपंच पति, बिहार से गर्लफ्रेंड संग दबोचा गया आरोपी; 5000 का था इनामी

RECOMMENDED

14.50 लाख की उगाही, 450 ग्राम सोना और अब खरीदार भी सलाखों के पीछे… बिलासपुर के ‘ब्लैकमेल गैंग’ का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

वसूलीबाज कांस्टेबल सस्पेंड : दो आरक्षकों पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत जांच में दोनों सस्पेंड

RECOMMENDED

CGPSC पेपर लीक केस में पूर्व सचिव को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- ‘पेपर लीक हत्या से भी बड़ा अपराध’

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली