क्राइम

2 की मौत: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, दोनों युवक की मौके पर ही मौत, सिक्युरिटी गार्ड..

रायगढ़ 17 दिसंबर 2023। रायगढ़ से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक सवारों दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार युवक रायगढ़ की ओर से लेैलूंगा की तरफ आ रहे थे।

जानकारी में आया है कि दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। लैलूंगा पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर जांच शुरू की। वहीं दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।

Back to top button