क्राइम

2 की मौत : शादी से लौट रहा थे लोग …..दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर… लड़की की शादी में शामिल होकर

बलौदाबाजार 7 मार्च 2022। एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना बलौदाबाजार के लवन चौकी है। घटना में 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं 14 लोग सामान्य तरीके से घायल हुए हैं।

घटना लवन चौकी के अमेठी गांव की है।  आदिवासियों के सामूहिक आदर्श विवाह के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ट्रैक्टर से करीब 20 लौग वापस लौट रहे थे। ये सभी लाहोद गांव के नम्मू ध्रुव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गये हुए थे। रास्ते में लौटने के दौरान ट्रैक्टर पलट गयी।

घटना में ट्रैक्टर चला रहे देव प्रकाश की भी मौके पर मौत हुईहै। वहीं ड्राइवर के बगल में बैठे दादू राम की भी मौत हो गयी। ड्राइवर तो इंजन के नीचे ही दब गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

Back to top button