हेडलाइन

22 की मौत: भूस्खलन से 22 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी…

रायगढ़ 22 जुलाई 2023।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। NDRF टीम द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। NDRF टीम डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में यहां भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राजधानी मुंबई सहित आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है और इस कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। #WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कई हिस्सों में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

Back to top button