×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 23 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की हम देंगे गारंटी

रायपुर 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है की 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में ऐतिहासिक रैली के साथ टेट मुक्ति हेतु शिक्षक एकजुट हो रहे हैं, शिक्षक तिरंगा के सम्मान के साथ रैली में शामिल होंगे, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की गारंटी मोर्चा की ओर से है, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा मोर्चा के लिए सर्वोपरि है, शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति शिक्षा विभाग को देना ही होगा।

यह अजीब सा विषय सामने आया है जिसमें शिक्षकों के भर्ती व पदोन्नति नियम में किसी भी प्रकार से टेट की बाध्यता नहीं है साथ ही शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक का समय टेट करने के लिए मिला है, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग – शिक्षकों की पदोन्नति के लिए टेट अनिवार्य करने जा रहा है, साथ ही सेवा से बाहर निकलने की बात कर लगातार भयादोहन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के संदर्भ के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नियमित रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं लिया गया एवं प्रदेश के शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य नहीं था इसलिए शिक्षकों ने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया है।

Advertisement

सेवा के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर के सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता सभी एकजुट हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के शिक्षकोें के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आगामी 25 अगस्त को ‘छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा’ द्वारा राज्य स्तरीय विशाल आंदोलन किया जा रहा है, इसमें प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक एकजुट होकर रैली निकालेंगे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने सभी संवर्गों के शिक्षकों से इस आंदोलन में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संयोजक संजय शर्मा, सहसंयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, डॉ कोमल वैष्णव, संजय उपाध्याय, मुकेश मुदलियार, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने बताया कि शिक्षक एकजुट है, व्यापक स्तर पर एक दूसरे को कॉल कर, भेंटकर रैली की तैयारी कर रहे है, सभी जिले में रैली के स्थान का चयन किया जा चुका है, स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है, हमारे ज्ञापन की प्रमुख माँगें एवं मुद्दे इस प्रकार है।

  • ‘टेट’ (TET) से मुक्ति: सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति हेतु शिक्षकों को ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (TET) की अनिवार्यता से पूर्णतः राहत दी जाए।
  • पूर्व सेवा से पेंशन व हितलाभ: शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य समस्त सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।
  • केंद्रीय वेतनमान व विसंगति दूर करना: राज्य के शिक्षकों को केन्द्र के समान वेतनमान देते हुए वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
  • भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन: 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं।
  • बी.एड. (B.Ed.) ब्रिज कोर्स: शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी.एड. कराया जाए।

ऐतिहासिक सफलता का रिकाॅर्ड:

शिक्षक संघर्ष मोर्चा इससे पूर्व भी एकजुटता के बल पर शिक्षकों की दो बड़ी और ऐतिहासिक माँगों को पूरा करा चुका है:

1. शिक्षकों का शासकीय सेवा में संविलियन (Merger)
2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ

एकजुट होने की भावुक अपील:

प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा, वीरेन्द्र दुबे और केदार जैन ने अपील करते हुए कहा- ‘‘यह लड़ाई किसी एक की नहीं, बल्कि प्रदेश के हर शिक्षक के भविष्य और अधिकारों की है, अपने हक की रक्षा के लिए 25 अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय में होने वाली रैली में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
POLICE SUSPEND

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित; SP ने लिया कड़ा एक्शन

RECOMMENDED

कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

RECOMMENDED
Maruti Wagon R

Maruti Wagon R Automatic : 1 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI, देखें पूरा गणित

RECOMMENDED
Compaq QTab Ultra

Compaq Return : 12.6 इंच AMOLED स्क्रीन और 11000mAh बैटरी के साथ Compaq QTab Ultra टैबलेट लॉन्च

RECOMMENDED
OnePlus Nord CE6

OnePlus Nord CE6 पर मिल रहा डिस्काउंट, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स

RECOMMENDED
SMK Nova Track Helmet

SMK Nova Track Helmet: ₹4,300 में आया प्रीमियम हेलमेट, EIRT शेल और मल्टी-डेंसिटी EPS जैसे फीचर्स

RECOMMENDED

CG-मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

RECOMMENDED

CG-आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत; पड़ोसी के घर होने से बच्चे बचे

RECOMMENDED

CG कोर्ट न्यूज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 20-20 साल की सजा, 2-2 लाख रुपये का जुर्माना

RECOMMENDED

CG: दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला; महिला समेत दो की मौत

RECOMMENDED

CG-जेल में बना ठगों का गैंग, 9 लाख की ठगी का खुलासा, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक को ठगा; 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म; एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- तीन स्कूली बच्चों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान नदी में बहे तीनों भाई-बहन, SDRF के रेस्क्यू आपरेशन में मिला शव

RECOMMENDED

कांकेर में NH-30 पर ट्रकों का चक्का जाम, RTO अधिकारियों से बदसलूकी के बाद सड़क पर खड़े किए वाहन

RECOMMENDED

CM की कांवड़ यात्रा : सावन में शिवमय हुआ रायपुर, CM साय ने किया रुद्राभिषेक; हजारों कांवड़ियों ने हटकेश्वरनाथ महादेव के लिए की पदयात्रा

RECOMMENDED

NEET UG काउंसलिंग 2026: फर्जी दस्तावेज से लिया एडमिशन तो होगा रद्द, स्वास्थ्य मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित

RECOMMENDED

CMHO के नाम से फर्जी ट्रांसफर आदेश बनाने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

RECOMMENDED
Lenovo Legion C700

Lenovo Legion C700 : लेनोवो 25 अगस्त को लॉन्च करेगा नया क्लाउड गेमिंग हैंडहेल्ड, 10ms लेटेंसी पर चलेगा Wukong

RECOMMENDED
IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11,403 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अगस्त तक करें अप्लाई

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार