×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 23 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CMHO के नाम से फर्जी ट्रांसफर आदेश बनाने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

बलौदाबाजार 23 अगस्त 2026। स्वास्थ्य विभाग में CMHO के नाम से फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पलारी पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पैसे के लालच में तैयार किया फर्जी ट्रांसफर आदेश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रखर कश्यप के कंप्यूटर सेंटर से ही कथित तौर पर फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कराया गया था। आरोप है कि भाजपा के तत्कालीन जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने प्रखर कश्यप से संपर्क कर फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार कराया था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पैसे के लालच में प्रखर कश्यप ने कंप्यूटर का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया और उसे कृष्णा अवस्थी को सौंप दिया। मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त, होगी तकनीकी जांच

पलारी पुलिस और साइबर पुलिस की टीम ने आरोपी के कंप्यूटर सेंटर में भी जांच की। यहां से फर्जी आदेश तैयार करने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सिस्टम और प्रिंटर को जब्त कर लिया गया है।

अब पुलिस और साइबर टीम इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कर रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी ट्रांसफर आदेश किस तरह तैयार किया गया और इसमें किन डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल हुआ।

पहले भी बनाए गए थे फर्जी दस्तावेज? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच अब इस बात पर भी केंद्रित है कि जब्त किए गए कंप्यूटर सिस्टम से पहले भी किसी प्रकार के फर्जी दस्तावेज, स्थानांतरण आदेश या अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किए गए थे या नहीं। डिजिटल डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

दो भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी से किया गया बाहर

इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष मुनीराम पटेल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा प्रदेश संगठन ने दोनों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने दोनों नेताओं को संगठन से बाहर कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के नाम पर कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार किए जाने के मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद यह प्रकरण जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
POLICE SUSPEND

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित; SP ने लिया कड़ा एक्शन

RECOMMENDED

25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की हम देंगे गारंटी

RECOMMENDED

कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

RECOMMENDED
Maruti Wagon R

Maruti Wagon R Automatic : 1 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI, देखें पूरा गणित

RECOMMENDED
Compaq QTab Ultra

Compaq Return : 12.6 इंच AMOLED स्क्रीन और 11000mAh बैटरी के साथ Compaq QTab Ultra टैबलेट लॉन्च

RECOMMENDED
OnePlus Nord CE6

OnePlus Nord CE6 पर मिल रहा डिस्काउंट, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स

RECOMMENDED
SMK Nova Track Helmet

SMK Nova Track Helmet: ₹4,300 में आया प्रीमियम हेलमेट, EIRT शेल और मल्टी-डेंसिटी EPS जैसे फीचर्स

RECOMMENDED

CG-मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

RECOMMENDED

CG-आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत; पड़ोसी के घर होने से बच्चे बचे

RECOMMENDED

CG कोर्ट न्यूज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 20-20 साल की सजा, 2-2 लाख रुपये का जुर्माना

RECOMMENDED

CG: दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला; महिला समेत दो की मौत

RECOMMENDED

CG-जेल में बना ठगों का गैंग, 9 लाख की ठगी का खुलासा, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक को ठगा; 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म; एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- तीन स्कूली बच्चों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान नदी में बहे तीनों भाई-बहन, SDRF के रेस्क्यू आपरेशन में मिला शव

RECOMMENDED

कांकेर में NH-30 पर ट्रकों का चक्का जाम, RTO अधिकारियों से बदसलूकी के बाद सड़क पर खड़े किए वाहन

RECOMMENDED

CM की कांवड़ यात्रा : सावन में शिवमय हुआ रायपुर, CM साय ने किया रुद्राभिषेक; हजारों कांवड़ियों ने हटकेश्वरनाथ महादेव के लिए की पदयात्रा

RECOMMENDED

NEET UG काउंसलिंग 2026: फर्जी दस्तावेज से लिया एडमिशन तो होगा रद्द, स्वास्थ्य मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित

RECOMMENDED
Lenovo Legion C700

Lenovo Legion C700 : लेनोवो 25 अगस्त को लॉन्च करेगा नया क्लाउड गेमिंग हैंडहेल्ड, 10ms लेटेंसी पर चलेगा Wukong

RECOMMENDED
IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11,403 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अगस्त तक करें अप्लाई

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार