×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 23 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा 23 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। अभ्यर्थियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांग जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

1600 रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट से भर्ती की मांग

धरना दे रहे पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि 1600 रिक्त पुलिस पदों पर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों से भर्ती की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में चयन की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ऐसे में रिक्त पदों को वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों से भरा जाना चाहिए।

Advertisement

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए और रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए।

नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर लगातार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

मौके पर ही बना रहे खाना

धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। अभ्यर्थी मौके पर ही खाना बनाकर खा रहे हैं और धरना स्थल पर रहकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

सरकार के फैसले पर टिकी नजर

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लगातार प्रदर्शन के बीच अब सरकार की ओर से होने वाली कार्रवाई और निर्णय पर सभी की नजर है। अभ्यर्थी 1600 रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट से भर्ती की मांग पर अड़े हुए हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
POLICE SUSPEND

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित; SP ने लिया कड़ा एक्शन

RECOMMENDED

25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, शिक्षकों की सुरक्षित सेवा की हम देंगे गारंटी

RECOMMENDED
Maruti Wagon R

Maruti Wagon R Automatic : 1 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI, देखें पूरा गणित

RECOMMENDED
Compaq QTab Ultra

Compaq Return : 12.6 इंच AMOLED स्क्रीन और 11000mAh बैटरी के साथ Compaq QTab Ultra टैबलेट लॉन्च

RECOMMENDED
OnePlus Nord CE6

OnePlus Nord CE6 पर मिल रहा डिस्काउंट, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स

RECOMMENDED
SMK Nova Track Helmet

SMK Nova Track Helmet: ₹4,300 में आया प्रीमियम हेलमेट, EIRT शेल और मल्टी-डेंसिटी EPS जैसे फीचर्स

RECOMMENDED

CG-मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

RECOMMENDED

CG-आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत; पड़ोसी के घर होने से बच्चे बचे

RECOMMENDED

CG कोर्ट न्यूज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 20-20 साल की सजा, 2-2 लाख रुपये का जुर्माना

RECOMMENDED

CG: दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला; महिला समेत दो की मौत

RECOMMENDED

CG-जेल में बना ठगों का गैंग, 9 लाख की ठगी का खुलासा, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक को ठगा; 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म; एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- तीन स्कूली बच्चों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान नदी में बहे तीनों भाई-बहन, SDRF के रेस्क्यू आपरेशन में मिला शव

RECOMMENDED

कांकेर में NH-30 पर ट्रकों का चक्का जाम, RTO अधिकारियों से बदसलूकी के बाद सड़क पर खड़े किए वाहन

RECOMMENDED

CM की कांवड़ यात्रा : सावन में शिवमय हुआ रायपुर, CM साय ने किया रुद्राभिषेक; हजारों कांवड़ियों ने हटकेश्वरनाथ महादेव के लिए की पदयात्रा

RECOMMENDED

NEET UG काउंसलिंग 2026: फर्जी दस्तावेज से लिया एडमिशन तो होगा रद्द, स्वास्थ्य मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित

RECOMMENDED

CMHO के नाम से फर्जी ट्रांसफर आदेश बनाने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

RECOMMENDED
Lenovo Legion C700

Lenovo Legion C700 : लेनोवो 25 अगस्त को लॉन्च करेगा नया क्लाउड गेमिंग हैंडहेल्ड, 10ms लेटेंसी पर चलेगा Wukong

RECOMMENDED
IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11,403 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अगस्त तक करें अप्लाई

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG-जमीन विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार