पॉलिटिकल

CG POLTICS : VIDEO : पूर्व गृहमंत्री ने सरकार पर उठाये सवाल- कहा भ्रष्टाचार के मामले में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तारी से बचा रही सरकार, BJP के शासनकाल पर भी उठाये सवाल….

कोरबा 18 अक्टूबर 2022। सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एक बार फिर सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। ननकीराम ने आरोप लगाया हैं कि करोड़ो के भ्रष्टाचार मामले में लिप्त देवेंद्र पांडे के खिलाफ EOW की जांच में साक्ष्य मिलने के बाद भी मौजूदा सरकार देवेंद्र पांडे को गिरफ्तारी से बचा रही हैं। वहीं ननकीराम कंवर ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए ये कह दिया कि अगर ये जांच उस कार्यकाल में हो गया होता, तो उसी वक्त देवेंद्र पांडे जेल में होते, लेकिन जांच नही हो सका।

गौरतलब हैं कि कोरबा से रामपुर विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार फिर भाजपा नेता और सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा में देवेंद्र पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार के सारे साक्ष्य मिलने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नही किये जाने पर मौजूदा सरकार पर सवाल उठाया हैं। ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया कि देवेंद्र पांडे ने किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से पैसो का आहरण किया गया। सहकारी बैंक में भर्ती के नाम पर भी जमकर मनमानी और भ्रष्टाचार किया गया।

लेकिन मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी करने के बजाये उसे बचाने में लगी हुई है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया में बताया कि EOW मुख्यमंत्री के अधीन आता हैं। बावजूद इसके गिरफ्तारी नही किया जाना समझ से परे हैं। ननकीराम कंवर यहीं नही रूके उन्होने यहां तक कह दिया कि उन्हे एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर गिरफ्तारी नही किये जाने जानकारी देने की बात तक कह दी। ननकीराम कंवर ने भ्रष्टाचार के आरोपी को सरकार द्वारा संरक्षण दिये जाने के मामले को विधानसभा में उठाने की भी बात कही हैं।

गौरतलब हैं कि ननकीराम कंवर जिस भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, वो एक वक्त तक ननकीराम के काफी करीबी माने जाते थे। भाजपा के शासनकाल में ही देवेंद्र पांडे ने सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार किये। ननकीराम कंवर अब देवेंद्र पांडे को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार पर भी सवालिया निशान लगाने से पीछे नही हटते। ननकीराम कंवर ने अपने ही बयान में ये भी कहा हैं कि भाजपा शासनकाल में अगर ये जांच सामने आती तो उस वक्त देवेंद्र पांडे जेल में होते।

मतलब साफ हैं, ननकीराम कंवर ने तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में भी देवेंद्र पांडे के खिलाफ मोर्चा खोला था, लेकिन ननकीराम कंवर की सारी शिकायतों को दरकिनार कर दिया गया। ऐसे में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी पार्टी पर सवाल उठाने के साथ ही मौजूदा सरकार पर देवेंद्र पांडे को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में सरकार कोई एक्शन लेती है, या फिर ननकीराम कंवर अपनी पार्टी के साथ ही कांग्रेस की सरकार को भविष्य में भी कटघरे में खड़े करते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Back to top button