हेडलाइनपॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

“भूपेश कक्का झूठ बोलने में माहिर है” राजनांदगांव में भूपेश बघेल पर अमित शाह बरसे, कहा, देश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ-साथ होगा, UCC लागू करेंगे..

खैरागढ़ 14 अप्रैल 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज खैरागढ़ में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, आरक्षण खत्म नहीं होगा। कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस अगर चाहे भी तो आरक्षण खत्म होने नहीं देंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को “भूपेश कक्का” कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भूपेश कक्का को पूरे देश में लोग महादेव एप के नाम से जानते हैं। विधानसभा चुनाव में ही यहां की जनता ने कांग्रेस के भूपेश कक्का सरकार को करारी हार दी है। उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया, अभी भी पेट नहीं भरा, इसलिए सांसद बनकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि संतोष पांडेय के सामने के कमल के बटन को दबाओगे तो वो वोट सीधे दिल्ली में नरेंद्र मोदी को मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी को 5 साल दे दीजिये, छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जायेगा।

अमित शाह ने कहा कि हमने वादा किया था कि महतारी वंदन योजना के तहत रुपया देंगे। 2 महीने में 2 क़िस्त सरकार ने भेजने का काम शुरू कर दिया। हमने यहां शुगर फैक्ट्री खोला था, उसे भूपेश कक्का ने बन्द कर दिया। उसे फिर से शुरू करने का काम हम कर रहे हैं।बीजेपी की सरकार हमेशा आदिवासी भाइयो के कल्याण को ऊपर रखा। कांग्रेस सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्रालय नहीं था। अटल सरकार ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। 75 साल तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया,कभी भी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। हमारी सरकार ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर सम्मान दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की 10 साल सरकार थी, जिसमें सिर्फ केंद्र ने राज्य को  77 हजार करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिया था। जबकि, 3 लाख 20 हजार करोड़ देने का काम मोदी जी ने दिय़ा। 38 लाख लाभार्थी को पीएम किसान का फायदा मिला, 38 लाख घरों में शौचालय बनाए, 5 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम किया. 12 लाख आवास दिए, मुख्यमंत्री ने आते ही और 18 लाख बनाने की घोषणा कर दिया।

अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल आज कहते हैं कि सोमवार है तो जरूर मान लेना आज रविवार है, वह झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने गंगाजल लेकर कहा था कि शराबबंदी करेंगे, शराबबंदी के वादा को पूरा नहीं किया, खैरागढ़ विश्वविद्यालय को रायपुर शिफ्ट करना चाहते थे. लेकिन शिफ्ट करने नही दिया गया। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम से कभी घोटाला नहीं हुआ था, भूपेश बघेल ने 508 करोड़ रुपए का महादेव सट्टा एप घोटाला किया। गोठान घोटाला, डीएमएफ घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला इतने घोटाला करने के बाद अब राजनांदगांव आए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी धारा 370 को सम्हालकर बैठी थी। मोदी सरकार ने 370 खत्म कर कश्मीर को अभिन्न अंग बना दिया। कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर में मुद्दे को भटका रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्राणप्रतिष्ठा कर भव्य मंदिर में विराजित किया। 500 साल बाद पहली बार भगवान राम भव्य मंदिर में बर्थडे मनाएंगे। मोदी जी ने घोषणा पत्र जारी किया है। हम पूरे देश मे UCC लागू करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन करेंगे। गरीबो के घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। अब पानी की तरह नल से सस्ता गैस आने वाला है। हमने 1 करोड़ लखपति दीदी बनाया है, आने वाले समय मे 5 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे। 10 साल तक सोनिया मनमोहन सरकार में आतंकवादी घुसते थे।

घुसकर आतंकवादी बम धमाके करते थे। मोदी सरकार ने इसका जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके इसका जवाब दिया। बटन जरूर दबाना और महादेव एप को लेकर गुस्से से दबाना। बटन खैरागढ़ में दबाना लेकिन उसका करेंट इटली तक लगना चाहिए। आज अम्बेडकर जयंती है, आज पूरा देश अम्बेडकर जी को याद करता है। उनका योगदान दलित, पिछड़े, आदिवासियों, गरीबो के उत्थान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।  कांग्रेस के लोग झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते, खड़गे जी कहते है संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। जब तक बीजेपी सरकार में है तब तक आरक्षण खत्म नहीं करेंगे। कांग्रेस खत्म करना भी चाहेगी तो हम खत्म नहीं करने देंगे।  कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है। इतना सारा भ्रष्टाचार करके भूपेश कका का पेट नहीं भरा है। राजनांदगांव से सांसद बनने आए है।

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी को 2 बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो नक्सलवाद को खत्म करने का काम करेंगे। कांग्रेस की सरकार थी तब नक्सलवाद पर कार्रवाई कम हो गई थी। 3 साल में नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे। कांग्रेस पार्टी और राहुल बाबा किसानो के लिए चिल्लाते है। जब आपकी सरकार थी तब किसानों का बजट 22 हजार करोड़ था। मोदी जी ने 1 लाख से ज्यादा का बजट किया।

Back to top button