हेडलाइन

CG- सुबह कांग्रेस से इस्तीफा, शाम होते-होते भाजपा में शामिल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीजेपी का दामन थामा, कांग्रेस पर लगाये गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा 4 मई 2024। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा और उनके पति यशवंत चंद्रा सहित कई समर्थको ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यनिता चंद्रा ने कांग्रेस छोड़ने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा को जिम्मेदार बताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज सुबह ही इस्तीफा दिया था, शाम होते-होते वो भाजपा में शामिल हो गयी। बीजेपी संगठन के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव की उपस्थिति मे यनिता चंद्रा ने भाजपा ज्वाइन की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के पीछे कांग्रेस की रिति नीति मे बदलाव और जनप्रतिनिधियो को उपेक्षा करने का आरोप लगाया। यनिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा ने भूपेश बघेल और बड़े नेताओं द्वारा जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा कर तानाशाही करने का आरोप लगाया। वहीं नरेंद्र मोदी के कार्यों और बीजेपी के रिति नीति से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करना बताया,उन्होंने दावा किया कि बीजेपी प्रत्याशी जांजगीर चांपा जिला मे 2 लाख से अधिक मत से जीतेगी,जिसके लिए खुद जिले भर के सरपंच और जनपद के सदस्यो से बीजेपी के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करने का दावा किया,

जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके साथियो को बीजेपी प्रवेश कराने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नवीन और संभाग प्रभारी अनुराग सिंगदेव बीजेपी कार्यालय मे उपस्थित रहे,नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस का नाव डूबने वाली है जिसमे सवार लोग अब कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी मे आ रहे है,उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि गौठान के नाम पर जिसने करोडो का घोटाला किया जिस राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी का गुण गाते है वही गौ माता के हत्यारो के साथ सम्बन्ध रखते थे वही बीजेपी पर आरोप लगाते है, नितिन नवीन ने कहा इस बार छत्तीसगढ़ की जनता अटल विहारी बाजपेई के सपनो को साकार करेंगे और छत्तीसगढ़ के 11 सीट बीजेपी को सौपेंगे।

 

 

Back to top button