टॉप स्टोरीज़

VIDEO….इस पुलिस वाले के एक्टर अक्षय कुमार भी है फैन….पढ़िये क्या है वजह.. ट्वीट कर अक्षय बोले….

नई दिल्ली 26 जनवरी 2023 दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने कुछ इस कदर अपना टैलेंट दिखाया है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी उसके मुरीद बन बैठे हैं। अपने अलग टैलेंट की वजह से ही यह सिपाही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया की सुर्खियां बने इस सिपाही का नाम रजत राठौर है। आइए आपको बताते हैं कि इस सिपाही ने आखिर ऐसा क्या टैलेंट दिखाया है, जिससे वह सोशल मीडिया का हीरो बन गया है। अगर आप भी रजत का यह वीडियो देखेंगे तो निश्चित ही उनके फैन बन जाएंगे। आप हैरत में पड़ जाएंगे कि भला गोलियां चलाने वाला सिपाही इस तरह का टैलेंट कैसे दिखा सकता है?…मगर यह सच है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajat Rathor (@rajat.rathor.rj)

दरअसल रजत राठौर ने फिल्म भेड़िया के गाने ‘तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे’ गाया है। रजत की सुरीली आवाज ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया, और यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो का लिंक नीचे दिया जा रहा है, जिसमें आप भी देख सकते हैं कि किस तरह रजत की सुरीली आवाज हर किसी को कायल बना रही है।

Back to top button