प्रतीक्षा सूची से फिर बने 50 प्रधानपाठक,ऐसा करने वाला दुर्ग पहला जिला, शालेय शिक्षक संघ की पहल ने दिखाया रंग, कुछ दिन पूर्व काउंसलिंग से हुई थी 123 प्रधान पाठकों की पदस्थापना

School Teacher News: दुर्ग जिले के सहायक शिक्षक बड़े दिनों से पदोन्नति की आस लगाए बैठे थे,शालेय शिक्षक संघ ने उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप जिलाशिक्षाधिकारी कार्यालय में जिलाशिक्षाधिकारीअरविंद मिश्रा एवं स्थापना शाखा के सभी कर्मचारियों से सतत सम्पर्क बनाकर प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति हो इसके लिए सार्थक प्रयास किया।

शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख दुर्ग चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि आज दिनांक को प्राथमिक प्रधान पाठक के 50 पदों पर पुनः डीईओ  अरविन्द मिश्रा  ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है, ये सभी प्रतीक्षा सूची से जारी किए गये हैं। प्रतीक्षा सूची से पुनः पदोन्नति प्रदान करने में दुर्ग जिला प्रदेश में अव्वल रहा,इसके लिए जिलाशिक्षाधिकारी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है,इनका अनुशरण पूरे प्रदेश में होना चाहिए,सभी रिक्त पदों पर तत्परता के साथ पदोन्नति की जानी चाहिए।संघ का प्रयास रहेगा आने वाले समय में भी प्रतीक्षा सूची से पदोन्नति हो।

प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के सार्थक प्रयासों से यह प्रतीक्षा सूची इतनी जल्दी निकल पाई है, अन्य संवर्गो के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति हो संगठन इसके लिए प्रयासरत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे, महासचिव धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी,सत्येन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, शिवेन्द्र चंद्रवंशी, गजराज सिंह राजपूत, जितेन्द्र गजेन्द्र,अजय वर्मा, अतुल अवस्थी सहित समस्त पदाधिकारियों नें दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के समस्त संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया हैं कि अपने अपने संभाग तथा ज़िले के पदों पर पदोन्नति सह प्रतीक्षा सूची से पदोन्नति की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करें जिससे अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके।

IPS का सस्पेंशन आर्डर जारी: गृह विभाग ने आईपीएस विकास कुमार को निलंबित करने की ये बतायी वजह, बिना इजाजत मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

शालेय शिक्षक संघ के चंद्रशेखर तिवारी, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख, तिलक सेन, प्रताप सिंह धनकर, युवराज साहू, वेदराम जांगड़े, कृष्ण राज पाण्डेय, योगेश वर्मा, केशव देवांगन, प्रभा सिंह, किरण गौर, लालाराम साहू,मिलेश्वर देशमुख,रोशन देशमुख सहित सभी साथियों ने त्वरित गति से पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा ,सहायक अधिकारी श्री राजेश ओझा एवं कार्यालय सहायक धर्मेंद्र देशमुख,रवि सोनटके को धन्यवाद प्रेषित किया है।

NW News