बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG NEWS: आर्मी जवान गिरफ्तार….युवती की शिकायत पर हुआ था मामला दर्ज….बटालियन तक पहुंची थी पुलिस…

जांजगीर 15 सितम्बर 2022। रेप के मामले में सेना के जवान को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेना के जवान ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर शादी के वादे से पीछे हटने के बाद जब युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी आर्मी का जवान भाग खड़ा हुआ।

इस मामले में जांजगीर पुलिस की एक टीम गिरफ्तार करने के लिए आर्मी जवान के बटालियन पहुंची तो आर्मी जवान ट्रेनिंग के लिए दूसरी जगह पर रवाना हो चुका था, लेकिन जांजगीर पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी रामगढ़ पामगढ़ थाने में उपस्थित हुआ जहां पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 18 जुलाई को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कुरदा थाना चांपा निवासी रिंकू बरेठ जो सेना का जवान है। उससे जान पहचान माह अप्रैल 2021 में हुई थी। रिंकु बरेठ द्वारा पीड़िता से जान पहचान बढ़ाकर शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा रिंकु बरेठ को शादी करने के लिए बोलने पर उसके द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया। तब पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रिंकु बरेठ के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 293/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


आरोपी जवान को अपने विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तारी के डर से अपने युनिट भाग गया था। आरोपी जवान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके यूनिट पंचकूला भेजी गई थी जहॉ जाने पर पता चला कि आरोपी प्रशिक्षण पर अन्य स्थान गया हुआ था।

आरोपी जवान के सम्बंधित यूनिट में पत्राचार किया गया तब आरोपी रिंकू बरेठ को उसके यूनिट के सीनियर ऑफिसर द्वारा निर्देशित करने एवं गिरफ्तारी के डर से आरोपी जवान थाना पामगढ़ उपस्थित हुआ। जिसे 14 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Back to top button