पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO- सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने के मूड वाले बयान पर ताम्रध्वज का जवाब.. कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई एक नहीं लड़ता तो 10 लड़ने को तैयार रहते हैं

अंबिकापुर 29 दिसंबर 2022। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के चुनाव लड़ने के मूड नहीं होने वाले बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की प्रतिक्रिया आज खूब चर्चाओं में है। सिंहदेव ने कहा था कि इस बार उनका मूड चुनाव लड़ने का नहीं है, जिस पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। अगर कोई कहे कि कोई चुनाव नहीं लडना चहता है, तो फिल इन द ब्लैंक्स के लिए लोग तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि सिंहदेव के चुनाव ना लड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी जगह से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता, तो वहां 10 लोग चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक रहते हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनका इस बार मन चुनाव लड़ने का नहीं है। सरगुजा दौरे पर सिंहदेव ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का सही में मन नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कह दिया कि वो जो भी फैसला लेंगे, जनता से पूछकर लेंगे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एक सप्ताह पूर्व सरगुजा दौरे पर कहा था कि वो चुनाव स पहले कोई बड़ा फैसला ले सकतेहैं। इस बयान के बाद सरगुजा में उनका ये दूसरा बयान सियासी हलचल को तेज कर रहा है। लोग पूछने लगे हैं कि कहीं ये नाराजगी तो सिंहदेव की नहीं है।

गांधी स्टेडिम में मीडिया से बात करतेहुए सिंहदेव ने कहा कि

अभी फैसला नहीं लिया है तो तब तक के लिए इंतजार, लेकिन सही में इस बार चुनाव लड़ने का उनका मन नहीं है। अब तक जितने भी चुनाव उन्होंने लड़े हैं, इसके पहले 2008, 2013, 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़नाहै, लिन इस बार चुनाव ल़डने का वैसा मन नहीं है, जैसा की पहले रहता था।

टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़

Back to top button